लाइव न्यूज़ :

लालू परिवार का फैमिली ड्रामाः बहू ऐश्वर्या ने राबड़ी देवी पर लगाया मारपीट कर घर से निकालने का आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: December 15, 2019 19:52 IST

पटना विश्वविद्यालय में अश्लील पोस्टर साटे जाने के बाद लालू परिवार में हंगामा हुआ है. ऐश्वर्या ने कहा कि जब हमने पोस्‍टर के बाबत पूछा तो राबड़ी देवी हमें मारने लगीं. गार्ड ने भी राबड़ी देवी के साथ बाल खींच कर मारा है. उन्‍होंने रोते हुए कहा कि मेरा गहना भी छीन लिया. मुझे धक्‍का देकर घर से बाहर निकाल दिया.

Open in App
ठळक मुद्देबहू ऐश्वर्या ने अपनी सास पूर्व CM राबड़ी देवी पर मारपीट का आरोप लगाया घटना की जानकारी मिलते ही राबड़ी आवास पर पुलिस पहुंच गई है.

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार की बहू ऐश्वर्या राय ने अपनी सास पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर मारपीट कर घर से बाहर निकाल देने का आरोप लगाया है. ऐश्वर्या राय ने कहा है कि राबड़ी देवी ने उनका बाल खींचकर मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया है. इसके बाद राबड़ी आवास पर ताला लटका है. वह राबड़ी आवास के बाहर रो रही हैं. वहां पर खुद ऐश्‍वर्या के पिता चंद्रिका राय भी मौजूद हैं. इतना ही नहीं, उनकी मां पूनम राय भी मौजूद हैं. ऐश्‍वर्या लगातार रोए जा रही हैं.

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही राबड़ी आवास पर पुलिस पहुंच गई है. महिला थानाध्‍यक्ष आरती जायसवाल ऐश्‍वर्या राय से पूछताछ कर रही है. यहां बता दें कि तेजस्‍वी यादव अभी रांची में हैं. वहीं, ऐश्वर्या राय के पिता राजद विधायक चंद्रिका राय ने कहा कि इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी नपुंसकता दिखाई है. लालू परिवार की बहू ऐश्वर्या ने तेजस्वी से सवाल पूछा कि आप यादव की राजनीति करते हैं तो मैं क्या कोई दूसरी कास्ट की हूं कि आप मेरे उपर हो रहे अत्याचार पर कुछ बोल नहीं पा रहे हैं. इसके पहले मीडिया से बात करते हुए ऐश्‍वर्या ने कहा कि राबड़ी देवी ने मुझे बाल खींच कर मारा है. राबड़ी आवास के रहनेवाले गार्ड ने भी मुझे मारा है. ऐश्वर्या ने बताया कि राबड़ी देवी ने मेरा फोन भी छीन लिया है. उसमें तलाक से संबंधी कई ऐविडेंस हैं. इतना ही नहीं, मेरे मां-बाप को जलील कर रहे हैं. 

यहां उल्लेखनीय है कि पटना विश्वविद्यालय में अश्लील पोस्टर साटे जाने के बाद लालू परिवार में हंगामा हुआ है. ऐश्वर्या ने कहा कि जब हमने पोस्‍टर के बाबत पूछा तो राबड़ी देवी हमें मारने लगीं. गार्ड ने भी राबड़ी देवी के साथ बाल खींच कर मारा है. उन्‍होंने रोते हुए कहा कि मेरा गहना भी छीन लिया. मुझे धक्‍का देकर घर से बाहर निकाल दिया. ऐश्‍वर्या ने कहा कि राबड़ी देवी ने मुझे कहा कि बाप के घर जाओे और इसके बाद मुझे घर से धक्‍का देकर निकाल दिया है. ऐश्वर्या का कहना है कि पोस्टर छपने के बाद मैंने राबड़ी देवी से कहा कि जो कहना-लिखना है, मेरे बारे में लिखो. मेरे पिता को क्यों घसीट रहे हो? इसी पर मारा-पीटा. जबकि तेजस्वी के बारे में जब मीडिया ने ऐश्‍वर्या से पूछा तो उन्‍होंने कहा कि तेजस्‍वी भी कुछ नहीं करेगा. उससे कुछ नहीं होगा. उसे अगर करना होता तो करता नहीं क्या? ऐश्‍वर्या ने कहा कि केवल ये लोग यादव, यादव करते हैं. उन्होंने कहा कि मैं यादव नहीं हूं क्या? मेरे दादा ने लालू यादव को बनाया है. उनकी पोती के साथ ऐसा कर रहा है. 

 वहीं, ऐश्‍वर्या रोये जा रही हैं और एक ही बात बार-बार दोहरा रही हैं कि राबडी देवी ने हमें बाल खींच कर मारा है. चंद्रिका राय ने कहा कि अब आर-पार करेंगे. राबडी देवी महिला सम्मान की बात करती हैं और अपनी बहू पर ही जुल्म ढाती हैं. अब हमलोग बर्दाश्‍त नहीं करेंगे. 

उन्‍होंने कहा कि लालू फैमिली को एक्‍सपोज करेंगे. जबकि ऐश्‍वर्या ने कहा कि 17 दिसंबर को कोर्ट में मामले की सुनवाई होनी है. उसके पहले ही मेरे साथ ऐसा किया. उन्होंने कहा कि लालू फैमिली से जीत पाना सबके वश की बात नहीं है. दूसरा कोई रहता तो कब के मार-काट कर फेंक देता. उन्‍होंने कहा कि हमलोग फिर कोर्ट जाएंगे. 

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इसी साल 29 सितंबर को भी ऐसा ही एक पारिवारिक विवाद हुआ था. तब ऐश्‍वर्या घर से बाहर निकल गई थीं और कहा था कि राबड़ी देवी ने घर से बाहर निकाल दिया था. उस समय उन्‍होंने मीसा पर मारपीट का आरोप लगाया था. हालांकि आज ऐश्‍वर्या ने मीडिया से कहा कि 29 सितंबर को केवल घर से निकाला था, उस दिन मारपीट नहीं हुई थी. लेकिन काफी हाईलेबल ड्रामे के बाद अंतत: ऐश्वर्या को फिर से घर में प्रवेश मिल गया था. उस वक्त भी शाम का हीं समय था और इसबार भी शाम का हीं समय है. जब यह ड्रामा चल रहा है. 

टॅग्स :राबड़ी देवीलालू प्रसाद यादवबिहारआरजेडीतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत