लाइव न्यूज़ :

नए संसद भवन की ताबूत से तुलना, भवन के आकार को लेकर राजद ने किया विवादित ट्वीट, भड़के लोग

By अनिल शर्मा | Updated: May 28, 2023 09:49 IST

राजद ने इसपर कहा कि यह लोकतंत्र का ताबूतीकरण है। राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि संविधान से देव का रास्ता अलग होगा तो देश को मंजूर नहीं है। जिस हालात में यह की गई। इसके ताबूतीकरण का उद्देश्य है। हमने प्रतीक के रूप में इसका इस्तेमाला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजद ने नई संसद के साथ ताबूत की तस्वीर ट्वीट की है।तस्वीर ट्वीट करते हुए राजद ने पूछा कि यह क्या है? भाजपा ने कहा कि ये बेशर्मी की पाराकाष्ठा है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन किए जाने के मौके पर लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने विवादित ट्वीट किया है। राजद ने नए संसद भवन की तुलना ताबूत से की है। आधिकारिक ट्विटर खाते से ताबूत और नई संसद की तस्वीर साझा की गई है।

राजद ने पूछा कि यह क्या है? राजद ने अपने ट्वीट के जरिए यह दिखाने की कोशिश की है कि नए संसद भवन का आकार ताबूत के जैसा है। राजद ने कहा कि यह कलंक का इतिहास लिखा जा रहा है। वहीं भाजपा ने इस पर कहा कि राजद सांसदों को इस्तीफा दे देना चाहिए। ये बेशर्मी की पाराकाष्ठा है।

राजद के इस ट्वीट पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। एक यूजर ने पहला फोटो - तुम्हारे पार्टी का भविष्य दूसरा फोटो - भारत का भविष्य। एक ने लिखा- लालू जी का भविष्य। एक अन्य ने लिखा- आप जैसी घटिया पार्टी से यही उम्मीद की जा सकती है। इसके साथ एक यूजर ने लिखा- शर्मनाक हरकत आरजेडी की तरफ से …. वैसे और व्याख्या की जाए तो पहला चित्र आपका भविष्य है और दूसरा भारत का भविष्य।

हालांकि राजद ने इसपर कहा कि ताबूतीकरण है। राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि संविधान से देव का रास्ता अलग होगा तो देश को मंजूर नहीं है। जिस हालात में यह की गई। इसके ताबूतीकरण का उद्देश्य है। हमने प्रतीक के रूप में इसका इस्तेमाला किया  है। गौरतलब है कि राजद  उन विपक्षी पार्टियों में शामिल है जो नई संसद के उद्घाटन समारोह से दूरी बना रखी है। 20 से अधिक दलों ने संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया है।

पीएम मोदी ने रविवार पारंपरिक परिधान में द्वार संख्या-एक से संसद परिसर के भीतर आए और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर ईश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए कर्नाटक के श्रृंगेरी मठ के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ‘गणपति होमम्’ अनुष्ठान किया। प्रधानमंत्री ने ‘सेंगोल’ (राजदंड) को दंडवत प्रणाम किया और हाथ में पवित्र राजदंड लेकर तमिलनाडु के विभिन्न अधीनमों के पुजारियों का आशीर्वाद लिया।

इसके बाद ‘नादस्वरम्’ की धुनों के बीच प्रधानमंत्री मोदी सेंगोल को नए संसद भवन लेकर गए और इसे लोकसभा कक्ष में अध्यक्ष के आसन के दाईं ओर एक विशेष स्थान में स्थापित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, एस. जयशंकर और जितेंद्र सिंह, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कुछ कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।

टॅग्स :आरजेडीसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?