लाइव न्यूज़ :

लालू यादव की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, शनिवार को रिम्स में हुआ था टेस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 26, 2020 22:21 IST

कोरोना वायरस की जांच के लिए लालू यादव और उनके तीन सहयोगियों के सैंपल शनिवार को लिए गए थे, कोरोना टेस्ट निगेटिव आने के बाद उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों ने राहत की सांस ली है

Open in App
ठळक मुद्देलालू प्रसाद यादव का शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए नमूना लिया गया थालालू प्रसाद यादव का कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है

चारा घोटाला मामले में 14 वर्ष कैद की सजा पाने के बाद न्यायिक हिरासत में यहां रिम्स में भर्ती राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए नमूना लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट आ गई है। लालू प्रसाद यादव का कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है। शनिवार को उनकी कोरोना टेस्ट कराई गई थी जिसकी रिपोर्ट रविवार को आई।

बचाव को देखते हुए कोरोना वायरस की जांच के लिए लालू यादव और उनके तीन सहयोगियों के सैंपल शनिवार को लिए गए थे।कोरोना टेस्ट निगेटिव आने के बाद उनका इलाज करने वाले हर किसी ने चैन की सांस ली है।

राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान :रिम्सः में भर्ती लालू प्रसाद यादव के इलाज का प्रभार संभाल रहे चिकित्सक डा. उमेश प्रसाद ने कहा कि एहतियातन लालू प्रसाद यादव का भी कोरोना वायरस की जांच करने का आज निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा कि फिलहाल उनमें किसी तरह के कोविड-19 के लक्षण नहीं पाये गये हैं। लालू यादव को चारा घोटाले के चार मामलों में अब तक सजा मिल चुकी है और उन्हें 14 वर्ष तक की कैद की सजा सुनायी जा चुकी है।

वहीं, झारखंड के सबसे बड़े अस्‍पताल रिम्‍स में गरीब-गुरबों के मसीहा कहे जाने वाले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की खातिरदारी के लिए 18 कमरे खाली करवा दिए गए हैं। जबकि हालात ये हैं कि वार्ड में जगह और बेड की कमी के चलते जहां आम आदमी फर्श पर लेटकर अपनी बीमारी का इलाज करा रहा है। कहा जा रहा है कि लालू को कोराना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए यह वीवीआइपी व्‍यवस्‍था की गई है। इस तरह लालू प्रसाद यादव भले ही बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता होने के बाद रिम्स में इलाज करवाए रहे हो लेकिन अभी उनका जलवा कम नहीं हुआ है।

टॅग्स :कोरोना वायरसलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो