लाइव न्यूज़ :

बिहार: न्याय यात्रा पर निकलेंगे तेजस्वी, लोगों को बताएंगे लालू यादव के साथ हुए अन्याय की हकीकत

By IANS | Updated: January 27, 2018 14:43 IST

तेजस्वी इस यात्रा की शुरुआत नौ फरवरी से पूर्णिया से करेंगे। तेजस्वी ने इस यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि इस यात्रा के दौरान हम पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के साथ हो रहे अन्याय को जनता के बीच रखेंगे।

Open in App

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों जहां विकास कायरें की समीक्षा यात्रा कर रहे हैं तो वहीं अब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव 'न्याय यात्रा' निकालने जा रहा हैं। तेजस्वी इस यात्रा की शुरुआत नौ फरवरी से पूर्णिया से करेंगे। तेजस्वी ने इस यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि इस यात्रा के दौरान हम पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के साथ हो रहे अन्याय को जनता के बीच रखेंगे। उन्होंने कहा कि लालू के साथ अन्याय हुआ है और यह सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच जाकर हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए जनादेश के अपमान के बारे में बताएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार और केंद्र में एक ही गठबंधन सरकार है जिसे 'डबल इंजन' की सरकार का नाम दिया गया है लेकिन वास्तविकता यह है कि बिहार में कोई काम नहीं हो रहा है। विकास ठप्प है। लोगों के बीच जाकर यह भी बताया जाएगा। तेजस्वी ने कहा कि पहले भी 'जनादेश अपमान यात्रा' के दौरान हम लोगों के बीच गए थे और लोगों का हमें अपार स्नेह मिला था। ऐसे में हम फिर से यात्रा के दौरान पूरे बिहार के लोगों से मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों विकास कायरें को देखने के लिए समीक्षा यात्रा पर हैं। नीतीश चरणवार राज्य के सभी जिलों में जाकर विकास कायरें को देख रहे हैं तथा विकास कायरें की समीक्षा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि नीतीश की इस यात्रा का जवाब तेजस्वी अपनी 'न्याय यात्रा' से देंगे।  

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारलालू प्रसाद यादवआरजेडीनितीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस