लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव को लेकर RJD ने जारी की अपने स्टार प्रचारकों की सूची, पार्टी नेताओं को खलने लगी लालू की कमी 

By एस पी सिन्हा | Updated: March 26, 2019 06:16 IST

लालू के जेल में रहने का असर उनकी पार्टी से लेकर चुनाव प्रचार तक हो रहा है. लालू की गैरमौजूदगी में अभी तक राजद ने अपने सभी उम्मीदवारों के नाम तय नहीं किए हैं तो साथ ही बिहार से सटे झारखंड में भी पार्टी टूट के कगार पर है.

Open in App

लोकसभा चुनाव को लेकर राजद ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में 40 चेहरों को जगह मिली है. स्टार प्रचारकों की सूची जारी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ-साथ तेजप्रताप यादव का भी नाम शामिल हैं.

यहां बता दें कि बिहार में पहले फेज के चुनाव में चार सीटों पर 11 अप्रैल को वोटिंग होनी है. ऐसे में इस वोटिंग से पहले पार्टी कोई भी कोर कसर नहीं छोडना चाहती है. स्टार प्रचारकों की सूची में डा. रघुवंश प्रसाद सिंह, शिवानंद तिवारी, मंगनी लाल मंडल, मनोज झा, अब्दुल बारी सिद्दिकी, राम चंद्र पूर्वे, सुरेंद्र यादव, भाई वीरेंद्र, आलोक मेहता समेत झारखंड राजद के भी कई चेहरे शामिल हैं. 

हालांकि राजद को अपने प्रमुख लालू प्रसाद यादव की कमी खलने लगी है. इस बात का खुलासा खुद पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रघुवंश प्रसाद सिंह ने किया है. उन्होंने कहा कि लालू यादव के जेल में रहने से पार्टी को हानि हो रही है. लालू जेल से बाहर होते तो महागठबंधन में इतनी परेशानी नहीं होती. इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि लालू जेल में बंद हैं तो क्या हुआ जनता की सहानभूति लालू के साथ है. 

दरअसल, लालू के जेल में रहने का असर उनकी पार्टी से लेकर चुनाव प्रचार तक हो रहा है. लालू की गैरमौजूदगी में अभी तक राजद ने अपने सभी उम्मीदवारों के नाम तय नहीं किए हैं तो साथ ही बिहार से सटे झारखंड में भी पार्टी टूट के कगार पर है. पिछले चुनाव में लालू की पार्टी को चार सीटें ही मिली थी, लेकिन उन्होंन जिस तरह से प्रचार किया था, वह अपने आप में बताने को काफी था कि लालू ’कम बैक’ करने के मिशन पर हैं. 

चारा घोटाले में जेल जाने के बाद लालू की पार्टी भी अभी तक चुनावी रंग में नहीं रंग पाई है और तेजस्वी यादव ही पार्टी की कमान को संभाल रहे हैं. ऐसे में रघुवंश प्रसाद सिंह का ये बयान बताने को काफी है कि लालू को पार्टी किस कदर मिस कर रही है. रघुवंश ने राहुल गांधी की बडाई करते हुए कहा कि राहुल की तुलना में मोदी कही नहीं हैं. 

प्रधानमंत्री जुमले में सिर्फ आगे हैं लेकिन बाकी सभी जगह वह राहुल से पीछे हैं. उन्होंने कहा कि मोदी की छांव में नीतीश कुमार बचना चाहते हैं, लेकिन नीतीश कुमार को ये जानना चाहिए कि वो हवा में उड़ जायेंगे. उन्होंने कहा कि मोदी के साथ नीतीश भी जायेंगे. 

उल्लेखनीय है कि बिहार में राजद महागठबंधन का सबसे बड़ा दल है. बिहार की 40 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में उसके साथ हम, वीआईपी, रालोसपा और कांग्रेस जैसी पार्टियां हैं.

टॅग्स :लोकसभा चुनावतेजस्वी यादवआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस