लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ राजद ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव, इस्तीफा नहीं देने की सूरत में फ्लोर टेस्ट से हटाए जाएंगे

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 22, 2022 18:33 IST

बिहार विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा अगर 24 अगस्त तक अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो जदयू-राजद नेतृत्व वाले महागठबंधन की सरकार विधानसभा में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर पद से हटाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देस्पीकर विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ राजद के विधायकों ने पेश किया 'अविश्वास प्रस्ताव' राजद-जदयू के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा नहीं दिया है स्पीकर विजय कुमार सिन्हा 24 अगस्त तक इस्तीफा नहीं देते हैं तो उन्हें फ्लोर टेस्ट से हटाया जाएगा

पटना: सत्ता परिवर्तन होने के बाद भी विधानसभा अध्यक्ष के पद पर आसीन विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों ने 'अविश्वास प्रस्ताव' पेश किया है। यदि स्पीकर विजय कुमार सिन्हा 24 अगस्त तक अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ जदयू-राजद नेतृत्व वाले महागठबंधन की सरकार विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लायेगी और उन्हें फ्लोर टेस्ट की मदद से पदच्युत करेगी।

समाचार वेबसाइट द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक नीतीश कुमार की भाजपाृजदयू गठबंधन के समय चयनित किये गये राज्य विधान परिषद के अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह ने भी अब तक पद से इस्तीफा नहीं दिया है।

इस संबंध में नियम कहता है कि विधानसभा या विधान परिषद में बहुमत के आधार पर पारित प्रस्ताव द्वारा अध्यक्ष को पद से हटाया जा सकता है। जहां तक बिहार विधानसभा का सवाल है तो इस समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राजद सहित कुल सात दलों का महागठबंधन सरकार चला रहा है और भाजपा विपक्ष में है।

बिहार विधानसभा में इस समय सत्ता पक्ष के पास कुल 164 सदस्य हैं, वहीं विपक्ष में बैठी भाजपा के पास 77 विधायक हैं। इस लिहाज से विधानसभा अध्यक्ष, जो कि भाजपा के सदस्य हैं, उनका नैतिक दायित्व बनता है कि वो पद त्याग दें लेकिन उन्होंने अभी तक ऐसा नहीं किया है।

यही कारण है कि विधानसभा में राजद सदस्य विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाये हैं और अगर वो स्वेच्छा से पद त्याग नहीं करते हैं तो उन्हें बहुमत के आधार पर स्पीकर पद से हटाया जाएगा।   

इस बीच एक और खबर आ रही है कि अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर महागठबंधन की साझी सत्ता चला रहे जदयू-राजद में बिहार विधानसभा अध्यक्ष और राज्य विधान परिषद के अध्यक्ष के नामों पर आम सहमति बन गई है।

संभावना जताई जा रही है कि विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर राजद अपने वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी को बैठा सकती है, वहीं विधान परिषद की अध्यक्षता संभवतः देवेश चंद्र ठाकुर को सौंपी जा सकती है।

सीवान से पांच बार विधायक चुने गये अवध बिहारी चौधरी की दावेदारी इस मानी जा रही है क्योंकि बतौर राजद उम्मीदवार पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को पटखनी दी थी। अवध बिहारी चौधरी पिछली विधानसभा में भी विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार सिन्हा के सामने चुनाव में खड़े हुए थे लेकिन जदयू-भाजपा कोटे से आने वाले भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा से वो चुनाव हार गए थे।

अब बात करते हैं विधान परिषद की तो उसमें नीतीश कुमार की पार्टी जदयू सबसे बड़ा दल है। इस नाते जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर को बिहार विधान परिषद के अगले अध्यक्ष के लिए महागठबंधन की ओर से नामित किया गया है।

देवेश चंद्र ठाकुर पहली बार साल 2002 में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार एमएलसी का चुनाव जीते थे। लेकिन साल 2004 में वह जदयू में शामिल हो गए थे। उसके बाद साल 2008 में ठाकुर ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से फिर से एमएलसी चुनाव लड़ा और जीतकर विधान परिषद पहुंचे।

नीतीश कुमार ने ठाकुर को साल 2008 में जदयू के टिकट पर एमएलसी का चुनाव जीतने का इनाम दिया और उसी साल उन्हें अपनी कैबिनेट में बतौर राज्य आपदा प्रबंधन मंत्री शामिल किया था। इसके बाद साल 2014 में देवेश चंद्र ठाकुर स्वतंत्र सदस्य के तौर पर एमएलसी का चुनाव जीतकर उच्च सदन में पहुंचे। ठाकुर का राज्य विधान परिषद में लगातार चौथा कार्यकाल है।

टॅग्स :बिहारआरजेडीजेडीयूBJPपटनाBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ