लाइव न्यूज़ :

बिहार: राजद विधायक सुधाकर सिंह ने अपनी ही सरकार के द्वारा पेश बजट पर उठा दिया सवाल, बताया निराशाजनक

By एस पी सिन्हा | Updated: February 28, 2023 19:31 IST

राजद विधायक ने कहा कि यह जीरो बजट है, निराशाजनक बजट है। किसानों को इस बजट में कुछ भी नहीं मिला है। किसान परेशान हैं क्योंकि उन्होंने इस वजह से जो उम्मीद लगा रखी थी वो पूरी नहीं हो सकी।

Open in App
ठळक मुद्देसुधाकर सिंह ने बजट पर सवाल उठाते कहा कि हम इस बजट को जीरो नंबर देंगेराजद विधायक ने बजट को किसानों के लिए यह बजट पूर्णत निराशाजनकतंज कसते हुए बोले- किसानों को इस बजट में कुछ भी नहीं मिला है

पटना: बिहार में राजद विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपनी ही सरकार के द्वारा पेश किये गये बजट पर सवाल उठा दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीरो बजट है, निराशाजनक बजट है। किसानों को इस बजट में कुछ भी नहीं मिला है। किसान परेशान हैं क्योंकि उन्होंने इस वजह से जो उम्मीद लगा रखी थी वो पूरी नहीं हो सकी। सुधाकर सिंह ने अपने ही सरकार के बजट पर सवाल उठाते कहा कि हम इस बजट को जीरो नंबर देंगे। 

राजद विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि किसानों के लिए यह बजट पूर्णत निराशाजनक है। सरकार से मांग करूंगा कि आने वाले वक्त ने इसकों चर्चा में लाएं। अपने सरकार पर सवाल उठाए जाने पर कहा कि बिहार विधानसभा पार्टियों के लिए नहीं बना यह बिहार की जनता के लिए बना है। पार्टियों की बात सड़क पर होगी। कृषि के क्षेत्र में यह बजट फेल है। 

बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस राज्य की 75 प्रतिशत आबादी कृषि पर आश्रित है लेकिन कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए जो प्रयास होना चाहिए वो कही भी नहीं दिखा। बजट हतास करने वाला बजट है। सदन के भीतर और पार्टियों का सवाल नहीं है। 243 सदस्यों का यह सदन है जो स्वतंत्र रुप से विधायिका की बुनियादी सिद्धांत है। यह दलीय व्यवस्था का विषय नहीं है। 

किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कृषि क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता है उसके लिए मंडी कानून की जरूरत है मंडी कानून की चर्चा इस बजट में नहीं है यह निराशाजनक है। ना ही बाजार को विकसित करने की अलग से कोई फंड देने की बात इस बजट में है। कृषि क्षेत्र में यदि नंबर देना होगा तो हम जीरो नंबर देंगे। 

टॅग्स :आरजेडीबिहारबिहार बजट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष