लाइव न्यूज़ :

सवर्ण आरक्षण के मुद्दे पर राजद नेताओं का विरोधाभासी बयान, मुश्किल में पड़ सकती है पार्टी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 17, 2019 20:45 IST

मोदी सरकार द्वारा गरीब सर्वणों को 10 प्रतिशत देने का बिल संसद से पास हो गया है। ीो

Open in App

सवर्ण आरक्षण के मुद्दे ने बिहार की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। खास तौर पर पर राजद के लिए यह मुश्किल का सबब बन गई है। एक ओर पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने इसके विरोध को पार्टी की 'चूक' चूक करार दिया है तो सांसद मनोज झा ने कहा कि संसद में उन्होंने पार्टी का स्टैंड ही रखा है। जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि रघुवंश बाबू के बयान को तोड-मरोडकर पेश किया गया है। 

ऐसे में पार्टी पेसोपेश में फंसी गई है। सांसद मनोज झा ने कहा कि पार्टी की आधिकारिक राय होती है और मैं पार्टी का मैसेंजर हूं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में जो मैंने राय रखी इसके लिए मेरे पास पार्टी नेता का मैसेज था। दस्तावेज और अध्ययन के बाद ही पार्टी की राय रखता हूं, इसमें कोई कंफ्यूजन नहीं। उन्होंने सफाई दी है किरघुवंश बाबू ने जो कहा वह उनकी राय है, लेकिन मैंने पार्टी की आधिकारिक राय सदन में रखी, जो पार्टी के ट्वीटर हैंडल पर भी है। 

उन्होंने कहा कि रघुवंश बाबू बहुत उम्दा सोंच के बेबाक राय रखने वाले समाजवादी नेता हैं। वो हर चीज पर बेबाक राय रखते हैं, लेकिन पार्टी की एक आधिकारिक राय होती है। उन्होंने कहा कि हमारी डेमोक्रेटिक पार्टी में कई मसलों पर हमलोगों की राय एक-दूसरे से अलग होती है, लेकिन आधिकारिक राय सदन के पटल पर रखी जाती है। भाजपा के नेताओं में भी आरक्षण को लेकर डर है कि गैर-कानूनी और असंवैधानिक काम किया है। सरकार ने बिना किसी दस्तावेज या अध्ययन के संविधान के साथ छेडछाड की है। राजद सांसद ने एक फिर आबादी के अनुसार आरक्षण की वकालत की।

यहां बता दें कि रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि राजद सवर्ण आरक्षण के विरोध पर पुनर्विचार कर रही है। संसद में पार्टी से इस मसले पर चूक हो गई क्योंकि पार्टी हमेशा से सवर्ण आरक्षण की पक्षधर रही है। उल्लेखनीय है कि संसद में इस मुद्दे पर बहस के दौरान मनोज झा ने एक ‘‘झुनझुना’’ दिखाया था और कहा था कि यह झुनझुना फिलहाल सत्तारूढ प्रतिष्ठान के पास है। हिलता तो है लेकिन बजता नहीं है। वहीं रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि संसद में मनोज झा ने जो तर्क दिया है, उससे पार्टी सहमत नहीं।

पार्टी को सवर्ण आरक्षण के मुद्दे पर आइशोलेशन में नहीं जाना चाहिए। इसका विरोध क्यों हुआ? ये तेजस्वी यादव जानें। राजद के मेनिफेस्टो में 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान था और हम वह मेनिफेस्टो खोज रहे हैं। बहरहाल, सवर्ण आरक्षण के मामले में पार्टी में अब भी एक राय नहीं बन पाई है। इतना ही नहीं राजद के नेताओं की ओर से जिस तरह के विरोधाभासी बयान दिए जा रहे हैं इससे गलतफहमी बढ रही है।

टॅग्स :सवर्ण आरक्षणआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण