लाइव न्यूज़ :

RJD नेता शिवानंद तिवारी बोले- तेजस्वी यादव को जनता के बीच बने रहना होगा

By एस पी सिन्हा | Updated: January 5, 2021 17:44 IST

बिहार के राजनीति से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बार-बार गायब होने पर राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने नुकसानदेह बताया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को जनता के बीच बने रहना होगा और खोये जिन्न को वापस लाना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देआरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से नाराजगी जाहिर की है।शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। शिवानंद तिवारी कहा कि अगर आप केवल चुनाव के दौरान ही अपनी सक्रियता जनता के बीच रखते हैं तो इससे कोई बहुत फायदा नहीं होने वाला है।

पटना,5 जनवरी।बिहार की राजनीति से बार-बार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के गायब रहने पर सत्तापक्ष के द्वारा कटाक्ष किये जाते रहने के बाद अब राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान तेजस्वी यादव ने जी तोड़ मेहनत की। उन्होंने चुनाव का एजेंडा भी सेट किया और तेजस्वी के एजेंडे के ऊपर सभी राजनीतिक दलों को आना पड़ा, लेकिन चुनाव में हार के बावजूद जनता के बीच बने रहना होगा।

शिवानंद तिवारी कहा कि अगर आप केवल चुनाव के दौरान ही अपनी सक्रियता जनता के बीच रखते हैं तो इससे कोई बहुत फायदा नहीं होने वाला है। जरूरत इस बात की है कि अगले 5 साल तक बिहार में डटकर काम किया जाए। जनता के बीच रहा जाए और गरीब-गुरबा कमजोर लोगों के पसीने की बदबू की परवाह किए बगैर उनके साथ मिलकर काम किया जाए। 

उन्होंने कहा कि सरकार और सिस्टम से लोगों के बीच भारी नाराजगी है। लेकिन जरूरत इस बात की है कि लगातार जनता के बीच रहकर अपनी मौजूदगी का अहसास कराया जाए। शिवानंद तिवारी ने कहा कि बिहार में राजद के पास सत्ता तब तक वापस नहीं लौट सकती जब तक के लालू यादव के दौर का आज वापस राजद के साथ नहीं आ जाता। उन्होंने कहा कि साल 2005 में जब लालू यादव की सत्ता गई तब उनके साथ रहने वाला जिन्न मतपेटियों से बाहर हो गया था और अगर एक बार फिर पुराना जिन वापस लौट जाए तो राजद सत्ता में वापसी कर पाएगी। 

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू