लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद यादव ने जनता से कहा, "अब लोगों के उठकर लड़ने का समय आ गया है"

By एस पी सिन्हा | Updated: June 12, 2022 20:20 IST

लालू यादव ने अपने 75वें जन्मदिन के मौके पर जनता से कहा कि हम जीवन भर सामाजिक न्याय के लिए लड़ते रहे, अब लोगों के उठकर लड़ने का समय आ गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव ने अपने 75वें जन्मदिन के मौके पर जनता को धन्यवाद देते हुए सर्वजनिक चिट्ठी लिखी लालू यादव ने चिट्ठी में लिखा कि अन्याय से लड़ो, बराबरी के लिए लड़ो, ताकि गरीब को न्याय मिलेलालू यादव ने लिखा कि अब समय आ गया है तुम उठो और तुम भी संघर्ष करो, मैं जीवन भर लड़ता रहा

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने वालों का धन्यवाद किया है। लालू यादव ने सोशल मीडिया के जरिए एक पत्र जारी करके सामाजिक न्याय के लिए लगातार संघर्षरत रहने की बात कही है।

लालू यादव ने कहा कि हम जीवन भर सामाजिक न्याय के लिए लड़ते रहे, अब लोगों के उठकर लड़ने का समय आ गया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि मुझे हर्ष है कि आप सबों ने कल मेरे जन्म दिवस पर असीम प्यार के साथ अनंत शुभकामनाएं दीं। गरीबों को भोजन करवाया राशन,अंग वस्त्र और पठन-पाठन सामग्री को बांटा। पौधारोपण और रक्तदान करके सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस मनाया। आपका कैसे आभार व्यक्त करूं? आपके अपनत्व और स्नेह ने हर शब्द को बौना बना दिया है।

उन्हेंने आगे लिखा कि इस असीम शुभकामनाओं के लिए आपको हृदय से कोटि कोटि धन्यवाद। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि संसाधनों की कमी से नहीं बल्कि मजबूत इरादों की कमी से न्याय की भावना को नुकसान पहुंचता है। इसलिए मैं देश और बिहार की जनता से अपील करता हूं कि अपने इरादों को मजबूत करो, सांप्रदायिकता और असामनता के खिलाफ मुखर आवाज बनो।

लालू यादव ने चिट्ठी में लिखा कि अन्याय से लड़ो, बराबरी के लिए लड़ो, ताकि हर गरीब, वंचित और शोषित को न्याय मिल सके। वो तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ सकें, क्योंकि देश इन्हीं के साथ आगे बढ़ेगा। इनकी आवाज जितनी सशक्त होगी देश उतना ही विकसित होगा। पत्र के अंत में लालू यादव ने लिखा कि मैं लड़ता रहा जीवन भर न्याय के लिए, अब समय आ गया है तुम उठो और तुम भी संघर्ष करो।

बता दें कि लालू यादव का शनिवार को 75वां जन्मदिन था। इस मौके पर उन्होंने राजद कार्यालय में 75 किलो का लडडू तोड़कर कार्यकर्ताओं को खिलाया और साथ ही पार्टी दफ्तर में लाइब्रेरी का भी उद्घाटन किया। 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील