लाइव न्यूज़ :

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को लगा तगडा झटका, झारखंड हाईकोर्ट ने उनके जामनत याचिका को किया खारिज

By एस पी सिन्हा | Updated: December 7, 2019 04:02 IST

हाईकोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने लालू की जमानत याचिका को खारिज करते हुए कहा कि उनकी आधी सजा इस मामले में अभी पूरी नहीं हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देलालू ने चारा घोटाले के दुमका कोषागार मामले में जमानत की मांग की थी.इसमें उन्होंने मात्र 22 माह ही जेल में बिताए हैं

संयुक्त बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को आज झारखंड हाईकोर्ट से तगडा झटका लगा है. उनकी जमानत याचिका को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है. जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में आज सुनवाई के बाद बेल को खारिज कर दिया गया. दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद यादव की ओर से जमानत के लिए याचिका दायर की गई थी.

हाईकोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने लालू की जमानत याचिका को खारिज करते हुए कहा कि उनकी आधी सजा इस मामले में अभी पूरी नहीं हुई है. इस मामले में लालू को सात साल की सजा मिली है. आधी सजा पूरा नहीं होने के आधार पर कोर्ट ने लालू को जमानत देने से मना कर दिया. दुमका कोषागार मामले में लालू को 7 साल की सजा मिली है. यहां बता दें कि पिछले दिनों हाईकोर्ट में इस पर फैसला होना था, लेकिन अधिवक्‍ता के निधन के कारण लालू के मामले की सुनवाई टल गई थी. 

लालू ने चारा घोटाले के दुमका कोषागार मामले में जमानत की मांग की थी. जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में इस मामल की सुनवाई के पहले हाई कोर्ट में पिछले दो सप्ताह से लालू प्रसाद की जमानत पर सुनवाई नहीं हो पा रही थी. इससे पहले आठ नवंबर को सीबीआइ की ओर से अदालत में अपना जवाब दाखिल कर दिया गया था. लालू की जमानत याचिका के खिलाफ सीबीआइ की ओर से दाखिल किए गए जवाब में कहा गया है कि दुमका कोषागार मामले में लालू प्रसाद यादव ने जमानत याचिका दाखिल की है।

इसमें उन्होंने मात्र 22 माह ही जेल में बिताए हैं. ऐसे में सजा की आधी अवधि पूरी नहीं हो रही है. वहीं, पूर्व में सुप्रीम कोर्ट इस मामले में उनकी याचिका खारिज कर चुका है. जहां तक उनके स्वास्थ्य की बात है, तो रिम्स के चिकित्सक लगातार इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं. सीबीआइ ने अपने जवाब में कहा है कि 15 बीमारियां होने के बाद भी फिलहाल लालू प्रसाद यादव की जान को कोई खतरा नहीं है.

यहां उल्लेखनीय है कि कि दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद यादव को सीबीआइ की विशेष अदालत ने सजा सुनाई है. अदालत के आदेश के खिलाफ लालू ने हाईकोर्ट में अपील दाखिल की है. इसमें सजा को निलंबित करते हुए जमानत देने की मांग की गई थी. जिसमें जमानत दिये जाने का सख्त विरोध किया गया था. बता दें कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले के चार विभिन्न मामलों में सजायाफ्ता हैं और फिलहाल रिम्स अस्पताल में इलाजरत हैं.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब