लाइव न्यूज़ :

डायलिसिस पर जा सकते हैं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, किडनी में आ रही है खराबी

By एस पी सिन्हा | Updated: November 18, 2018 04:27 IST

उनके किडनी में आ रही समस्या को लेकर डॉ उमेश प्रसाद ने बताया कि उनका क्रिएटनिन लेवल बढकर 1.85 पहुंच चुका है. इसके कारण जीएफआर बढा हुआ है. 

Open in App

पटना, 17 नवंबर: चारा घोटाले की सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत लगातार बिगडती जा रही है. उनकी स्थिती ऐसी हीं रही तो वह डायलिसिस पर जा सकते हैं. उनके किडनी में आ रही समस्या को लेकर डॉ उमेश प्रसाद ने बताया कि उनका क्रिएटनिन लेवल बढकर 1.85 पहुंच चुका है. इसके कारण जीएफआर बढा हुआ है. 

इससे किडनी का कार्य भी प्रभावित हुआ है. वह पहले से क्रोनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) स्टेज थ्री की मरीज हैं. ऐसे में यदि जल्द उनकी सेहत नहीं सुधरती है तो स्टेज फोर में जाने में समय नहीं लगेगा. डॉ उमेश प्रसाद ने बताया लालू यादव कि़डनी सही ढंग से काम नहीं कर रही है. अगर उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो माना जा रहा है कि लालू सीकेडी फोर स्टेज में जा सकते हैं. 

लालू यादव का इलाज कर रहे मेडिसिन विभाग के प्रो. डॉ उमेश प्रसाद ने बताया कि फिलहाल उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. एक दो दिन देखने के बाद भी यदि उनकी तबीयत नहीं सुधरी तो बेहतर विकल्प के लिए सोचा जाएगा. डॉ उमेश प्रसाद ने बताया कि टोटल काउंट का बढना संकेत है कि शरीर में इन्फेक्शन का स्तर काफी बढा हुआ है.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया