लाइव न्यूज़ :

76 दिन के बाद सिंगापुर से दिल्ली लौटे राजद प्रमुख लालू यादव, बेटी रोहिणी आचार्य ने की भावुक ट्वीट, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 11, 2023 21:26 IST

बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर कहा था कि पिता लालू यादव आज दिल्ली पहुंच रहे हैं। कई ट्वीट भी किए हैं। पिछले 76 दिन से लालू यादव सिंगापुर में थे।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 76 दिन से लालू यादव सिंगापुर में थे।अपना किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए गए थे।लालू यादव के भारत वापस लौटने पर बोलते हुए बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट किया है।

नई दिल्ली: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर गए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादवदिल्ली पहुंच गए हैं। बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर कहा था कि आज दिल्ली पहुंच रहे हैं। इसे लेकर वह कई ट्वीट भी किए हैं। 

अपने पिता के बारे में बात करते हुए लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भावुक भी हो गई थी और इस सिलसिले में उन्होंने कई ट्वीट भी किए है। आपको बता दें कि पिछले 76 दिन से लालू यादव सिंगापुर में थे। वे वहां अपना किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए गए थे।

लालू यादव के भारत वापस लौटने पर बोलते हुए बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, "आप सबसे एक जरूरी बात कहनी है। यह जरूरी बात हम सबों के नेता आदरणीय लालू जी के स्वास्थ्य को लेकर है । 11 फरवरी को पापा सिंगापुर से भारत जा रहे हैं। मैं एक बेटी के तौर पर अपना फर्ज अदा कर रही हूँ। पापा को स्वस्थ्य कर आप सब के बीच भेज रही हूँ..।

अब आप लोग पापा का ख्याल रखियेगा।" आपको बता दें कि कथित चारा घोटाला मामलों में शामिल होने के कारण उन्हें जेल की सजा हो चुकी है और वह इलाज के लिए दिल्ली और रांची में कई बार अस्पताल में भर्ती भी हुए हैं। दरअसल, लालू का पहले इलाज एम्स में चल रहा था।

नाम न छापने की शर्त पर एक चिकित्सक ने कहा कि अगर किसी दूसरे देश में गुर्दा प्रत्यारोपण होता है तो एम्स से किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। गौरतलब है कि भारत में गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए कड़े नियम कानून भी हैं। 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवदिल्लीसिंगापुरबिहारराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष