लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने हाफ कस्टडी का हवाला देते हुए झारखंड हाईकोर्ट से जमानत देने की मांग की

By एस पी सिन्हा | Updated: June 14, 2019 05:23 IST

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की ओर से झारखंड हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई है

Open in App
ठळक मुद्दे चारा घोटाले के तीन मामलों में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सजा काट रहे हैंखराब स्वास्थ्य के कारण पुलिस कस्टडी में रांची स्थित रिम्स हॉस्पिटल में लालू यादव का इलाज चल रहा है

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की ओर से झारखंड हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई है. हाफ कस्टडी का हवाला देते हुए हाईकोर्ट से जमानत देने की मांग की गई है. याचिका में यह भी कहा गया है कि चारा घोटाला के मामले में कई अन्य को सुप्रीम कोर्ट से बेल मिल चुका है.

यहां बता दें कि चारा घोटाले के तीन मामलों में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सजा काट रहे हैं. फिलहाल, खराब स्वास्थ्य के कारण पुलिस कस्टडी में रांची स्थित रिम्स हॉस्पिटल में लालू यादव का इलाज चल रहा है. उल्लेखनीय है कि 950 करोड रुपये के चारा घोटाले की शुरुआत 1994 में शुरू हुई थी. यह संयुक्त बिहार का सबसे बडा घोटाला था. यहां पशुओं को खिलाए जाने वाले चारे के नाम पर सरकारी खजाने से 950 करोड रुपये राशि कि फर्जी तरीके से अवैध रूप से निकासी कर लिया गया था.

बिहार पुलिस ने 1994 में तत्कालीन बिहार के गुमला, रांची, पटना, डोरंडा और लोहरदगा सहित कई कोषागारों से फर्जी बिलों के जरिए करोड रुपये की कथित अवैध निकासी के बिल जमा कराए गए. यहां रातों-रात सरकारी कोषागार और पशुपालन विभाग के घोटाले में संलिप्त सैकडों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया. राज्य के कई जिलों में आपराधिक मामले दर्ज कर कई ठेकेदार और सप्लायरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया गया.

उस वक्त राज्य में लालू प्रसाद यादव की हुकुमत थी. वे बिहार के मुखिया थे. विपक्षी पार्टियों ने सरकार के उपर ही सवाल कर दिया था कि बिना सरकार की मिली भगत से इतना बडा घोटाला हो ही नहीं सकता है. यहां विपक्षी नेताओं ने सीबीआई जांच कराने की मांग की थी.

1996 में जब शुरु हुई सीबीआई जांच तो पता चला कि चारा घोटाले में शामिल ज्यादातर आरोपियों के तार राजद और दूसरी बडा पार्टी के नेताओं से जुडे हैं. जांच में यह भी आया कि पशुपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा पशुओं की चारा, दवा सहित कई सप्लाई में खर्च के नाम पर करोडों रुपए की निकासी सरकारी कोषागार से कई वर्षो तक की गई.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया