लाइव न्यूज़ :

बिहार में राजद विधायक का सनातन धर्म विरोधी पोस्टर, 'मंदिर' को बताया मानसिक गुलामी का प्रतीक

By एस पी सिन्हा | Updated: January 1, 2024 19:31 IST

राजद के डेहरी से विधायक फतेह बहादुर सिंह के द्वारा लगाए गए इस पोस्टर उनकी तस्वीर भी है। इस पोस्टर में लिखा गया है कि मंदिर का मतलब मानसिक गुलामी का मार्ग और स्कूल का मतलब होता है, जीवन में प्रकाश का मार्ग।

Open in App
ठळक मुद्दे राजद के डेहरी से विधायक फतेह बहादुर सिंह द्वारा लगाया गया विवादित पोस्टरयह पोस्टर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर लगाया गया हैजिसमें 'मंदिर' को मानसिक गुलामी का प्रतीक बताया गया है

पटना: बिहार में इन दिनों गर्मायी सियासत के बीच सनातन धर्म को लेकर अब पोस्टर लगाए जाने पर विवाद छिड़ता दिख रहा है। राबड़ी आवास के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें 'मंदिर' को मानसिक गुलामी का प्रतीक बताया गया है। इसमें सावित्रीबाई फुले का बयान दिया है। इसके साथ ही लालू यादव-राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव की तस्वीरें भी हैं।

राजद के डेहरी से विधायक फतेह बहादुर सिंह के द्वारा लगाए गए इस पोस्टर उनकी तस्वीर भी है। इस पोस्टर में लिखा गया है कि मंदिर का मतलब मानसिक गुलामी का मार्ग और स्कूल का मतलब होता है, जीवन में प्रकाश का मार्ग। जब मंदिर में घंटी बजती है तो हमें संदेश देती है कि हम अंधविश्वास, पाखंड, मूर्खता और अज्ञानता की और बढ़ रहे हैं। और जब स्कूल में घंटी बजती है तो यह संदेश मिलता है कि हम तर्कपूर्ण ज्ञान और वैज्ञानिकता व प्रकाश की ओर बढ़ रहे हैं। 

अब तय करना है कि आपको किसी और जाना चाहिए? यह लाइन सावित्रीबाई फुले का है। 3 जनवरी को सावित्री बाई फुले की जयंती है। जिसके लिए राजद कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाई गई है। इस पोस्टर पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की फोटो के साथ ही कई महापुरुषों की भी फोटो लगाई है। सावित्री बाई फुले की फोटो मध्य में है और बुद्ध, सम्राट अशोक, कबीर, रैदास, कर्पूरी ठाकुर, जगदेव प्रसाद, फातिमा बीबी, अब्दुल कयूम अंसारी, ललई सिंह यादव, फूलन देवी, पेरियार व भीम राव अंबेडकर की फोटो कतार में लगाई गई है। 

उधर, इस मामले में जदयू के तरफ से पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा है कि जो हिंदू धर्म के खिलाफ बोलते हैं, उनको उस घर में नहीं जाना चाहिए जिस घर में घंटी बजती है और हिंदू देवी देवताओं की पूजा होती है। ऐसे लोगों को उस घर से वोट मांगने का भी अधिकार नहीं होना चाहिए। वहीं, भाजपा ने इस पोस्टर को लेकर पलटवार करते हुए कहा है कि ये जो इंडिया गठबंधन के लोग हैं, वे लगातार सनातन पर हमला और हिंदू धर्म को अपमानित करने का काम कर रहे हैं।

टॅग्स :बिहारआरजेडीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील