लाइव न्यूज़ :

भाजपा में राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर ऋतुराज सिन्हा ने केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार

By एस पी सिन्हा | Updated: August 5, 2023 16:17 IST

Open in App
ठळक मुद्देपटना पहुंचे ऋतुराज सिन्हा का एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत कियामीडिया से बातचीत के दौरान ऋतुराज सिन्हा ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया उन्होंने कहा कि उन्हें फिर से राष्ट्रीय टीम में दायित्व मिला है और अब डबल जिम्मेवारी के साथ काम करना है

पटना: भाजपा की केंद्रीय टीम में राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने के बाद पहली बार पटना पहुंचे ऋतुराज सिन्हा का एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान ऋतुराज सिन्हा ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि मैं तहे दिल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का और गृह मंत्री अमित शाह का शुक्रगुजार हूं। मुझे इस योग्य समझा कि मुझे राष्ट्रीय टीम में एक दायित्व मिला है। उन्होंने कहा कि उन्हें फिर से राष्ट्रीय टीम में दायित्व मिला है और अब डबल जिम्मेवारी के साथ काम करना है।

ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि जितनी लगन से उन्होंने पार्टी की पहले सेवा कि उससे अधिक मेहनत से पार्टी के लिए तत्पर रहेंगे। उनसे जब यह सवाल किया गया कि बिहार से सिर्फ आपको ही मौका मिला है। ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि संगठन की रचना सभी विषयों को ध्यान में रखकर की जाती है। सौभाग्य की बात है कि बिहार से उन्हें इस बार अवसर मिला है। पहले भी बिहार के कई नेताओं को केंद्रीय टीम में अवसर मिल चुका है और इसके बाद भी जो भी अन्य नेता योग्य होंगे, उन्हें अवसर मिलता रहेगा। 

उन्होंने कहा कि "इंडिया" किसी एक व्यक्ति या किसी पार्टी की नहीं है। यह 140 करोड़ भारत की जनता की है। ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि अपने गठबंधन का नाम "इंडिया" रख लेने से कोई इंडिया का प्रतिनिधि नहीं बन जाता। उस गठबंधन का जो चाल है, चरित्र है, उसे जनता जानती है। उसे गठबंधन में भ्रष्टाचारी पार्टियां, परिवारवाद को बढ़ावा, तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां हैं। इस गठबंधन ने सिर्फ अपना लेवल बदला है। बची बात "इंडिया" के घटक दलों की तो मैं कहूंगा नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने से पहले "इंडिया" का तेज प्रताप यादव फुल फॉर्म बता दें।

टॅग्स :Bihar BJPबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?