लाइव न्यूज़ :

रिजीजू ने न्यायालय के नवनियुक्त न्यायाधीशों को बधाई दी

By भाषा | Updated: August 31, 2021 16:47 IST

Open in App

कानून मंत्री किरेन रिजीजू ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय के नवनियुक्त न्यायाधीशों को बधाई दी और कहा कि यह लैंगिक प्रतिनिधित्व के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि तीन महिलाओं ने भी शीर्ष अदालत की न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। इससे पहले आज, उच्चतम न्यायालय में तब एक इतिहास रचा गया जब पहली बार एक साथ नौ न्यायाधीशों ने पद की शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 33 हो गई है। जिन नौ नए न्यायाधीशों को आज उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गई, उनमें न्यायमूर्ति अभय श्रीनिवास ओका, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार माहेश्वरी, न्यायमूर्ति हिमा कोहली, न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना, न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार, न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश, न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा शामिल हैं।रिजीजू ने ट्वीट किया, ‘‘माननीय उच्चतम न्यायालय के सभी नौ नवनियुक्त न्यायाधीशों को हार्दिक बधाई। यह लैंगिक प्रतिधित्व के लिए भी एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि तीन महिलाओं ने भी उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। जटिल दायित्व संभालने और राष्ट्र के प्रति सेवा के लिए मेरी शुभकामनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस