लाइव न्यूज़ :

अमेठी में बनेगी दुनिया की सबसे घातक राइफल AK-203, एक मिनट में दागेगी 600 गोलियां, जानें कीमत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2019 13:37 IST

राइफल निर्माण के लिए अमेठी फैक्ट्री में तैयारियां शुरू हो चुकी है। सेना के एक मेजर जनरल को इस पूरे प्रॉजेक्‍ट का हेड बनाया गया है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के अमेठी में दुनिया की सबसे घातक राइफल बनाएगी। इसके लिए सेना जल्दी ही मंजूरी देगी। इकोनॉमिक टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक रक्षा उद्योग में तेजी से उभरते अमेठी जिले में स्थित फैक्ट्री जल्द ही राइफल एके-203 का निर्माण शुरू करेगा। बताया जा रहा है कि यह दुनिया के सबसे खतरनाक और घातक राइफलों में शामिल होगा। 

रिपोर्ट के मुताबिक अमेठी राइफल फैक्‍ट्री में 6.7 लाख क्‍लाशनिकोव राइफलों का निर्माण किया जाएगा। इन राइफलों का निर्माण 'मेक इन इंडिया' अभियान के अंतर्गत किया जाएगा। खबरों के मुताबितक इंडो-रसियन राइफल प्राइवेट ल‍िमिटेड जॉइंट वेंचर के साथ एके-203 राइफलों को बनाने का करार होगा। 

मालूम हो कि इसी साल मार्च में अमेठी की फैक्‍ट्री का औपचारिक उद्घाटन हुआ था। हालांकि अभी राइफल बनाने का ऑर्डर नहीं मिला है।

जानें इस राइफल की खासियत

इस राइफल का निर्माण अर्द्धसैनिक बलों के इस्तेमाल के लिए किया जा रहा है। राइफलों की कुल संख्‍या 7.5 लाख को पार कर सकती है। राइफल निर्माण के लिए अमेठी फैक्ट्री में तैयारियां शुरू हो चुकी है। सेना के एक मेजर जनरल को इस पूरे प्रॉजेक्‍ट का हेड बनाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक एक एके-203 राइफल करीब 1000 डॉलर की पड़ेगी।

बताया जा रहा है कि एके-203 बेहद हल्‍की और छोटी है जिससे इसे ले जाना आसान है। इसमें 7.62 एमएम की गोलियों का इस्‍तेमाल किया जाता है। यह राइफल एक मिनट में 600 गोलियां या एक सेकंड में 10 गोलियां दाग सकती है।वहीं, इसकी मारक क्षमता 400 मीटर है।

टॅग्स :अमेठीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप