लाइव न्यूज़ :

RFL घोटाला: मलविंदर और शिविंदर सिंह सहित अन्य आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

By विनीत कुमार | Updated: October 17, 2019 14:00 IST

रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (RFL) घोटाला कथित तौर पर हेराफेरी कर 2,397 करोड़ रुपये का गबन करने के आरोपों से जुड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देमलविंदर सिंह और शिविंदर सिंह सहित 3 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासतकथित तौर पर हेराफेरी कर 2,397 करोड़ रुपये का गबन करने का है आरोप

दिल्ली के साकेत कोर्ट ने रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (आरएफएल) के धन की कथित हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार फोर्टिस के पूर्व प्रवर्तकों मालविंदर सिंह और उनके भाई शिविंदर सिंह को गुरुवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट निशांत गर्ग ने इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को भी 31 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सिंह बंधु ने जमानत याचिका दायर की थी जिस पर शुक्रवार को अरोड़ा की याचिका के साथ सुनवाई होगी।

दोनों भाईयों के अलावा अन्य आरोपियों में रेलिगेयर इंटरप्राइजेज लिमिटेड (आरईएल) के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुनील गोधवानी, आरईएल और आरएफएल में महत्वपूर्ण पदों पर काबिज कवि अरोड़ा और अनिल सक्सेना शामिल हैं।

रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (RFL) घोटाला, क्या है पूरा मामला

यह मामला कथित तौर पर हेराफेरी कर 2,397 करोड़ रुपये का गबन करने के आरोपों से जुड़ा है। आरएफएल दरअसल रेलिगेयर इंटरप्राइजेज लिमिटेड (आरईएल) की सहायक कंपनी है। शिविंदर और उनके बड़े भाई मलविंदर पहले आरईएल के प्रमोटर थे। इसी साल मार्च में शिविंदर, गोधवानी और अन्य के खिलाफ आरएफएल के मनप्रीत सिंह सूरी से शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

इसमें आरोप लगाया गया था कि कंपनी का प्रबंधन करते समय उन्होंने कर्ज लिया था लेकिन पैसा दूसरी कंपनियों में लगा दिया। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने कहा कि चारों का आरईएल और उसकी सहायक कंपनियों पर पूर्ण नियंत्रण था। उन्होंने अपने नियंत्रण वाली कंपनियों को कर्ज देकर आरएफएल को खराब वित्तीय स्थिति में डाल दिया। जिन कंपनियों को ऋण दिया गया था, उन्होंने जान-बूझकर उसका भुगतान नहीं किया। इससे आरएफएल को 2,397 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह