लाइव न्यूज़ :

नेपाली सेना के भारतीयों पर गोलीबारी मामले में हुआ खुलासा, नेपाल सीमा में रह रही बहू से मुलाकात के लिए गए थे भारतीय

By भाषा | Updated: June 13, 2020 05:57 IST

एसएसबी अधिकारी की मानें तो स्थानीय लोगों की सीमा के दोनों ओर रिश्तेदारी है और लोग बाड़ नहीं लगे होने की वजह से सीमा के इस पार से उसपार जाते आते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएसएसबी के महानिदेशक ने कहा कि प्राथमिक जानकारी और नजदीकी चौकी की सूचना के आधार पर हमने केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंप दी है।एपीएफ ने दावा किया कि पहले उन्होंने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोली चलाई।यह घटना सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जानकीपुर और नेपाल के सर्लाही के बीच हुई।

पटना/नयी दिल्ली: बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले 45 वर्षीय लगन यादव और अन्य को शुक्रवार को नेपाली बहू से मुलाकात भारी पड़ी क्योंकि नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के कर्मियों ने इस पर आपत्ति जताई जिससे बाद ग्रामीणों और नेपाली सुरक्षा कर्मियों में झड़प हो गई। इस झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए है। भारतीय अधिकारियों ने बताया कि एपीएफ ने घटना के बाद लगन यादव को हिरासत में ले लिया।

उन्होंने बताया कि घटना ‘नो मेन्स लैंड’ (दो देशों की सीमा के बीच का स्थान जिस पर किसी का अधिकार नहीं होता) से 75 मीटर भीतर नेपाल की सीमा में उस समय हुई जब कुछ महिलाएं और यादव अपनी बहू से बात कर रही थीं। सीमा पर गश्त कर रहे एपीएफ कर्मियों ने इन लोगों को भारतीय क्षेत्र में जाने को कहा।

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक कुमार राजेश चंद्रा ने ‘‘ पीटीआई-भाषा’’ को बताया कि यह तकरार त्वरित आधार पर घटी स्थानीय घटना है। उल्लेखनीय है कि इसी बल के जिम्मे नेपाल से लगती 1,751 किलोमीटर लंबी भारतीय सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

स्थानीय लोगों से मिली प्राथमिक सूचना के मुताबिक, नेपाली क्षेत्र में 14 जून तक लागू लॉकडाउन का उल्लंघन कर आए यादव और ग्रामीणों की मौजूदगी पर एपीएफ के कर्मियों ने आपत्ति जताई और उन्हें लौटने को कहा। एसएसबी अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों की सीमा के दोनों ओर रिश्तेदारी है और कोई बाड़ नहीं होने की वजह से लोग सीमा के दोनों ओर रिश्तेदारों से मिलने आते-जाते रहते हैं।

एसएसबी महानिदेशक ने बताया कि एपीएफ कर्मियों की आपत्ति के बाद बहस हुई तथा यादव के समर्थन में कुछ और ग्रामीण भारतीय सीमा से आ गए। उन्होंने बताया कि यादव की बहू नेपाली नागरिक है और कुछ महिलाएं सीमा पार जाकर बात कर रही थी और यादव एवं कुछ और पुरुष बाद में गए थे।

एसएसबी के महानिदेशक ने कहा, ‘‘प्राथमिक जानकारी और नजदीकी चौकी की सूचना के आधार पर हमने केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंप दी है। हमने बताया कि घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी से पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि एपीएफ ने दावा किया कि पहले उन्होंने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोली चलाई और बाद में हथियार लूटे जाने के भय से भीड़ पर गोली चलाई जो तीन लोगों को लगी। उन्होंने बताया कि एपीएफ ने 15 गोलियां चलाई जिनमें से 10 गोलियां हवा में चलाई गई।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जानकीपुर और नेपाल के सर्लाही के बीच हुई। 

टॅग्स :नेपालइंडियाबिहारसीतामढ़ी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील