लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण से अवकाशप्राप्त न्यायाधीश की मौत

By भाषा | Updated: March 30, 2021 20:16 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, 30 मार्च उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक अवकाशप्राप्त न्यायाधीश की कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मौत हो गयी, जिससे यहां इस महामारी के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ कर 112 पर पहुंच गयी ।

जिले में संक्रमण के 25 नये मामले सामने आने के बाद उपाचाराधीन संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 155 हो गयी है। मंगलवार को एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस के अग्रवाल ने बताया कि मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में 76 साल के पूर्व न्यायाधीश ने संक्रमण के चलते मंगलवार को अंतिम सांस ली ।

अग्रवाल ने बताया कि आठ और लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं जिसके बाद जिले में इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 8,600 हो गयी है ।

उन्होंने बताया कि जिले में संक्रमितों की कुल संख्या अब 8,869 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन