लाइव न्यूज़ :

भगवंत मान के 'एक थी कांग्रेस' के जवाब में कांग्रेस ने कहा- 'एक था जोकर', पवन खेड़ा ने कसा तंज

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 2, 2024 11:24 IST

पवन खेड़ा की प्रतिक्रिया तब आई है जब सीएम भवंत मान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि "पंजाब और दिल्ली में, माताएं अपने बच्चों को दुनिया की सबसे छोटी कहानी - एक थी कांग्रेस (एक बार कांग्रेस थी) सुना सकती हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देभगवंत मान के 'एक थी कांग्रेस' के जवाब में कांग्रेस ने कहा- 'एक था जोकर' पवन खेड़ा ने एक्स पर लिखा- आप के और मोदी जी के विचार कितने मिलते हैं!सीएम भवंत मान ने पत्रकारों से बात करते हुए कसा था तंज

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के 'एक थी कांग्रेस' तंज को लेकर कांग्रेस में नाराजगी और पार्टी ने जबरदस्त पलटवार किया है। भगवंत मान के तंज का जवाब कांग्रेस ने 'एक था जोकर' का पंच मारा और कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) और पीएम मोदी के सपने एक जैसे हैं क्योंकि वे दोनों 'कांग्रेस मुक्त' चाहते हैं। 

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक्स पर लिखा, "आप के और मोदी जी के विचार कितने मिलते हैं! दोनों का सपना कांग्रेस मुक्त भारत का है। दोनों मुँह की खाएँगे। वैसे एक भोजपुरी पिक्चर का नाम है ‘एक था जोकर’। आपने तो देखी होगी?"

पवन खेड़ा की प्रतिक्रिया तब आई है जब सीएम भवंत मान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि "पंजाब और दिल्ली में, माताएं अपने बच्चों को दुनिया की सबसे छोटी कहानी - एक थी कांग्रेस (एक बार कांग्रेस थी) सुना सकती हैं।"

बता दें कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा को रोकने के लिए विपक्ष ने इंडिया गठबंधन बनाया है उसमें कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहयोगी हैं। अब दोनों पार्टियों को सोशल मीडिया पर भिड़ते हुए देख कर लो ग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, गठबंधन में 'आप' आपके साथ ही फिर भाजपा बीच मे कहा से आ गई? एक अन्य यूजर ने लिखा, "आज अगर भाजपा बार-बार सत्ता में आ रही है तो सिर्फ कांग्रेस की नाकामी के कारण आ रही है, कांग्रेस के निकम्मेपन के कारण आ रही है।भाजपा जब विपक्ष में थी तो कांग्रेस हुकूमत की धज्जियां उड़ा देती थी, वैसा विपक्ष कांग्रेस क्यों नहीं बन पा रही? क्या कमी है कांग्रेस में?"

बता दें कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के संयोजक या अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए अब भी पार्टियों में कोई सहमति नहीं बनी है।  ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों ने 19 दिसंबर, 2023 को बैठक की थी और जल्द से जल्द सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने का फैसला किया था। बैठक में कुछ नेताओं ने गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद के चेहरे के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम भी प्रस्तावित किया था। आम आदमी पार्टी ने खड़गे के नाम का समर्थन किया था।

टॅग्स :कांग्रेसभगवंत मानलोकसभा चुनाव 2024इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष