लाइव न्यूज़ :

वानखेड़े, पांच अन्य के खिलाफ ‘जबरन वसूली’ को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध

By भाषा | Updated: October 26, 2021 01:35 IST

Open in App

मुंबई, 25 अक्टूबर मुंबई पुलिस से एक वकील ने सोमवार को संपर्क किया और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े और पांच अन्य के खिलाफ क्रूज पर मादक पदार्थ मामले में कथित रूप से जबरन वसूली के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी के अनुसार, वकील सुधा द्विवेदी ने लिखित शिकायत एमआरए मार्ग पुलिस थाने और संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भारंभे और राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के कार्यालयों में भी दी है।

द्विवेदी ने शिकायत में वानखेड़े तथा प्रभाकर सैल एवं के. पी. गोसावी सहित पांच अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है।

एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें शिकायत मिली है, लेकिन अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।’’

उल्लेखनीय है कि रविवार को, मामले के एक स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल ने मीडिया को दिए एक बयान में दावा किया था कि एनसीबी के एक अधिकारी और फरार गवाह गोसावी सहित अन्य व्यक्तियों द्वारा आर्यन खान को मादक पदार्थ मामले में छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब