लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा अलर्ट, संयुक्त नाका बनाने का निर्देश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2020 14:50 IST

खतरे की आशंका को ध्यान में रखते हुए शीर्ष पुलिस अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं। सांबा के एसएसपी शक्ति के पाठक ने सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा के लिए सेना, खुफिया ब्यूरो और पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान, उन्होंने प्राप्त विभिन्न खुफिया सूचनाओं पर चर्चा की।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्क रहने की सलाह दी गई। अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जिले भर में गणतंत्र दिवस समारोह वाले स्थानों और आसपास रहने वाले लोगों की जानकारी एकत्र करें।

गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस को जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर जाने वाली सड़कों पर नाकाओं पर सुरक्षा मजबूत करने का निर्देश दिया है।

खतरे की आशंका को ध्यान में रखते हुए शीर्ष पुलिस अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं। सांबा के एसएसपी शक्ति के पाठक ने सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा के लिए सेना, खुफिया ब्यूरो और पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान, उन्होंने प्राप्त विभिन्न खुफिया सूचनाओं पर चर्चा की।

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्क रहने की सलाह दी गई। सांबा के एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों (एसएचओ) और पर्यवेक्षी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जिले भर में गणतंत्र दिवस समारोह वाले स्थानों और आसपास रहने वाले लोगों की जानकारी एकत्र करें।

पाठक ने उन्हें वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए सड़कों पर स्थित नाकाओं पर सुरक्षा मजबूत करने और चयनित स्थानों पर संयुक्त नाका बनाने का निर्देश दिया।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसजम्मू कश्मीरअमित शाहपाकिस्तानअफगानिस्तानबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया