लाइव न्यूज़ :

Republic-CNX Exit Polls 2021: पश्चिम बंगाल में बनेगी बीजेपी की सरकार, जानिए दूसरे राज्यों का भी हाल

By विनीत कुमार | Updated: April 29, 2021 19:48 IST

Republic-CNX Exit Polls 2021: पश्चिम बंगाल में इस बार बीजेपी की सरकार बन सकती है। ऐसा दावा रिपब्लिक चैनल के एग्जिट पोल में किया गया है। असम में भी बीजेपी सरकार के आने के संकेत दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएग्जिट पोल के अनुसार बंगाल में बीजेपी को इस बार मिल सकती हैं 138 से 148 सीटें रिपब्लिक-CNX के अनुसार असम में भी बीजेपी की सरकार बन सकती हैकेरल में एलडीएफ को 72 से 80 सीटें मिलने का अनुमान, तमिलनाडु में डीएमके को सफलता मिलने की उम्मीद

West Bengal Exit Polls 2021: पश्चिम बंगाल में इस बार बीजेपी का सत्ता में आने का सपना पूरा हो सकता है। रिपब्लिक-सीएनएस के एग्जिट पोल में ये दावा किया गया है। बंगाल में इस बार आठ चरणों में चुनाव हुए हैं। 

एग्जिट पोल के अनुसार बंगाल में बीजेपी को इस बार 138 से 148 सीटें मिल सकती हैं। ये एग्जिट पोल 292 सीटों के जारी किए गए हैं। रिपब्लिक चैनल के अनुसार आंकड़े 29 अप्रैल दोपहर 1 बजे तक के हैं जब 35 सीटों पर आखिरी चरण में चुनाव हो रहे थे।

रिपब्लिक-सीएनएस के अनुसार टीएमसी को 126 से 136 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 6 से 9 और लेफ्ट को 4 से 8 सीट मिलने की उम्मीद जताई गई है। पश्चिम बंगाल में बहुमत के लिए 147 सीट चाहिए। ऐसे में बीजेपी बहुमत के करीब जाती दिखाई दे रही है।

असम में भी बीजेपी की सरकार

रिपब्लिक-CNX के अनुसार असम में भी बीजेपी की सरकार बन सकती है। असम में बीजेपी को 74 से 84 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं कांग्रेस को 40 से 50 सीट मिल सकती है। अन्य के खाते में 1 से तीन सीटें जाने का अनुमान है। असम में कुल 126 विधानसभा सीटें हैं और यहां बहुमत के लिए 64 सीटें जरूरी हैं।

केरल-तमिलनाडु और पुडुचेरी में क्या है हाल

रिपब्लिक-CNX के अनुसार केरल में एलडीएफ को 72 से 80 सीटें इस बार मिल सकती हैं। वहीं यूडीएफ को 58 से 64 सीटें मिलने की उम्मीद है। अन्य के खाते में 1 से 5 सीटें जा सकती हैं। 

वहीं बात तमिलनाडु की करें तो इस बार डीएमके गठबंधन को 160 से 170 सीटें मिल सकती हैं। एआईएडीएमके को 58 से 68 सीटें मिलने की उम्मीद है। इसी तरह पुडुचेरी मे एनडीए को 16 से 20 सीटें मिलने का अनुमान रिपब्लिक-CNX के एग्जिट पोल में दर्शाया गया है। कांग्रेस को 11 से 13 सीटें मिल सकती हैं।

टॅग्स :एग्जिट पोल्सपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावपुडुचेरी विधानसभा चुनावकेरल विधानसभा चुनावअसम विधानसभा चुनावतमिलनाडु विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप