मशहूर अकादमिक विद्वान कोनेरू रामकृष्ण राव नहीं रहे

By भाषा | Updated: November 9, 2021 20:48 IST2021-11-09T20:48:44+5:302021-11-09T20:48:44+5:30

Renowned academic scholar Koneru Ramakrishna Rao is no more | मशहूर अकादमिक विद्वान कोनेरू रामकृष्ण राव नहीं रहे

मशहूर अकादमिक विद्वान कोनेरू रामकृष्ण राव नहीं रहे

विशाखापट्टनम, नौ नवंबर मशहूर अकादमिक विद्वान एवं मनोविज्ञानी कोनेरू रामकृष्ण राव का मंगलवार को यहां उम्र संबंधी व्याधियों के कारण निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

रामकृष्ण राव (89) को 2011 में पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया था। वह आंध्र विश्वविद्यालय के कुलपति एवं जीआईटीएम मानद विश्वविद्यालय के चांसलर रहे। उन्होंने 20 से अधिक पुस्तकें और सैंकडों शोधपत्र लिखे थे।

वह अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मनोविज्ञानी थे और अमेरिका में पैरा साइकोलोजिकल एसोसिएशन एवं इंडियन एकेडमी ऑफ अप्लायड साइकोलोजी के अध्यक्ष भी रहे। वह गांधीवादी अध्ययन के भी विद्वान थे।

रामकृष्ण राव आंध्रप्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष रहे तथा उन्होंने विश्वविद्यालय स्तर के पाठ्यक्रम में कई सुधार कराये। कई विश्वविद्यालयों ने उन्हें मानद डॉक्टेरेट की उपाधि प्रदान की थीं।

उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Renowned academic scholar Koneru Ramakrishna Rao is no more

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे