लाइव न्यूज़ :

वीडियो: पुलवामा के शहीदों को याद करके कुछ यूं रो पड़े सीएम योगी आदित्यनाथ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 23, 2019 05:51 IST

पुलवामा आतंकी हमले को याद करके उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को भावुक हो गए।

Open in App

पुलवामा आतंकी हमले को याद करके उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को भावुक हो गए। लखनऊ में मन की बात कार्यक्रम के दौरान एक छात्र ने जब सीएम योगी से आतंकवाद और कश्मीर समस्या पर सवाल पूछा तो जवाब देदे हुए अचानव वह भावुक हो गए और उनके आंखों में आंसू आ गए और मंच पर ही रुमाल से अपनी आंख पोछते नजर आए।

 इससे पहले उन्होंने छात्रों से देरी से आने के लिए माफी मांगी थी।उन्हें इस कार्यक्रम में 11 बजे पहुंचना था, लेकिन वह दोपहर 1.30 बजे पहुंचे थे।कार्यक्रम में संवाद के दौरान एक बीटेक के छात्र ने  सीएम योगी से पुलवामा आतंकी हमले से जुड़ा सवाल पूछा और जानने की कोशिश की कि हमारी सुरक्षा एजेंसी क्या रही है। इस पर सीएम ने कहा कि जिस तरह दिया बुझने से पहले उसकी लौ फड़फड़ाती है, उसी तरह आतंकवाद भी अब अपने समापन की ओर है और उसी वजह से आतंकी संगठन छटपटा रहे है।

सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने आतंकी संगठनों के खिलाफ व्यापक मुहिम छेड़ी हुई है। पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड को भी अगले 48 घंटों में मार गिराया गया। इतना ही नहीं वह ये सब कह ही रहे थे कि कि शहीदों को याद करते हुए सीएम योगी भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू निकल आए। सोशल मीडिया पर उनका भावुक अंदाज वहा वीडियो तेजी से छा गया है।

इतना ही नहींयहां महागठबंधन पर पूछे गए सवाल पर सीएम ने कहा कि देश की कीमत पर कुछ लोग राजनीति करते हैं, आतंकवाद को फलने-फूलने पर मदद करते हैं। भारतीय जनता पार्टी दोबारा फिर से सरकार बनाने में सफल होगी।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं