लाइव न्यूज़ :

जम्मू, श्रीनगर, लद्दाख और उत्तराखंड के लिए राहत सामग्री भेजी गई

By भाषा | Updated: October 29, 2021 15:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने जम्मू, श्रीनगर, लद्दाख और उत्तराखंड के लोगों के लिए बाढ़ और ठंड से राहत के वास्ते आवश्यक सामग्री और दवाएं ले जा रहे ‘इंडियन रेड क्रॉस’ के ट्रकों को शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मांडविया ने ट्वीट किया, ‘‘इससे सर्दी के मौसम में देश के उत्तरी क्षेत्र में स्थित केन्द्र शासित प्रदेशों में संवदेनशील आबादी को मदद मिलेगी और बाढ़ से प्रभावित उत्तराखंड के लोगों तक राहत सामग्री पहुंचेगी।’’

इस मौके पर एक समारोह नई दिल्ली के निर्माण भवन में आयोजित किया गया।

उत्तराखंड के लिए भेजी गई वस्तुओं में कंबल, मच्छरदानी, रसोई का सामान, तिरपाल और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों से आवश्यक दवाएं शामिल हैं।

इन ट्रकों को हरी झंडी दिखाते हुए मांडविया ने कहा, ‘‘रेड क्रॉस आपदाओं और संकट की अन्य स्थितियों के समय सबसे कमजोर लोगों और जरूरतमंदों की सहायता करता है।’’ उन्होंने कहा कि भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों को पहले से ही स्थानीय रेड क्रॉस शाखाओं द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है। राष्ट्रीय मुख्यालय सामान भेज कर उनके प्रयासों में मदद कर रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन वस्तुओं में अन्य चीजों के अलावा एक लाख कंबल, एक लाख स्वच्छता किट, एक लाख तिरपाल और रसोई का सामान शामिल है।

उन्होंने कहा कि हाल में उत्तराखंड में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने राज्य को बुरी तरह प्रभावित किया है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार के प्रयासों में मदद करने के वास्ते, तीन ट्रक राहत सामग्री उत्तराखंड भेजी गई है। इसके अलावा, स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रभावित लोगों के लिए दवाएं भी भेजी हैं। पहाड़ी राज्यों में सर्दियों के महीनों में भीषण ठंड पड़ती है। कंबल पहले भेजे गये हैं ताकि किसी भी संकट की घड़ी में प्रभावित लोगों की तुरंत मदद की जा सके।’’

उत्तराखंड में हाल में भारी बारिश के कारण हुए हादसों में कई लोगों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 300 से अधिक लोगों को बचाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब