लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में कोरोना कर्फ्यू के बीच लोगों के लिए राहत की खबर, ऑनलाइन बना सकेंगे अब 'शादी पास'

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 19, 2021 15:41 IST

कोरोना कर्फ्यू के बीच कश्मीर में अब आम लोग ऑनलाइन माध्यमों से भी शादी के लिए जरूरी पास बना सकते हैं। इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर में अब शादी के लिए ऑनलाइन पास जारी किए जा सकेंगे, आम लोग कर सकते हैं अप्लाईकश्मीर में अब शादियों का मौसम आरंभ हो चुका है, ऐसे में पास के लिए अब डीसी आफिस के चक्कर नहीं काटने होंगे शादी कार्यक्रमों के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशनों को भी इसके प्रति अवगत करवाना जरूरी होगा

जम्मू: कहा तो यही जाता है कि जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं पर कश्मीरियों के लिए यह पंक्तियां कई बार मायने रखतीं नजर नहीं आती। दअरसल, पिछले 30 सालों में जहां पहले कर्फ्यू, सख्त पाबंधियां जोड़ियों को नहीं मिलने देती थीं अब कोरोना भी इसमें कूद पड़ा है। 

हालांकि श्रीनगर के उपायुक्त ने इन जोड़ियों को राहत देते हुए ‘शादी पास’ की आनलाइन अनुमति देने की कवायद आरंभ की है तो कश्मीरियों को राहत का अहसास हुआ है।

श्रीनगर के डीसी एजाज असद ने इसके प्रति बकायदा ट्विट भी किया था जिसमें उनका भी कहना है कि जोड़ियां तो स्वर्ग में ही बनती हैं न कि डीसी आफिस में। अतः कोरोना को उसे रोकने का कोई हक नहीं है।

दरअसल कश्मीर में अब शादियों का मौसम आरंभ हो चुका है। कई लोगों ने इसे आगे कुछ महीनों के लिए टाल दिया है पर जो टालना नहीं चाहते वे पिछले कई दिनों से डीसी आफिस के चक्कर काट रहे थे। उन्हें राहत देते हुए अब डीसी ने ‘शादी पास’ की आनलाइन सुविधा मुहैया करवा दी है।

पिछले कुछ दिनों से श्रीनगर के डीसी आफिस में इमरजेंसी सर्विस के लिए कोरोना कर्फ्यू पास लेने वाले कम ही नजर आते थे और ज्यादातर शादियों को संपन्न करवाने की अनुमति पाने के लिए भटकते नजर आए थे। 

उनके लिए ‘शादी पास’ की आनलाइन सुविधा मुहैया करवाते हुए डीसी का कहना है कि स्थानीय पुलिस स्टेशनों को इन आयोजनों के प्रति अवगत करवाना जरूरी होगा ताकि कोरोना लाकडाउन की शर्तों का पालन किया जा सके और शादी समारोह में कोई रंग में भंग भी न पड़ सके।

पिछले महीने जम्मू में होने वाली ऐसी शादियों के लिए सिर्फ शादी के कार्ड को ही कर्फ्यू पास मान कर अनुमति दे दी गई थी। अब जम्मू में शादियों के मुहुर्त समाप्त हो चुके हैं और कश्मीर में शादियों का सीजन आरंभ हो चुका है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता