लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता मुकुल रॉय के रिश्तेदार तृणमूल कांग्रेस में शामिल

By भाषा | Updated: February 3, 2021 18:39 IST

Open in App

कोलकाता, तीन फरवरी पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी का एक नेता बुधवार को प्रदेश में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गया । इस नेता के बारे में तृणमूल का दावा है कि वह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय का करीबी रिश्तेदार है।

पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव से कुछ ही महीने पहले भाजपा नेता सृजन रॉय ऐसे समय में तृणमूल कांग्रेस में वापस लौटे हैं जब तृकां नेता पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं ।

सृजन रॉय एवं दो अन्य को पार्टी का झंडा सौंपते हुये, तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता एवं प्रदेश सरकार के मंत्री ब्रत्य बसु ने कहा कि वह पार्टी के एक वरिष्ठ नेता थे जो 2019 में भाजपा में शामिल हो गये थे ।

बसु ने दावा किया कि सृजन रॉय मुकुल रॉय के रिश्तेदार हैं । कभी तृणमूल कांग्रेस में नंबर दो माने जाने वाले मुकुल रॉय 2017 में पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे ।

सृजन के अलावा बंगाली अभिनेता एवं मॉडल निलांजन मजूमदार तथा अधिवक्ता ज्योतिप्रकाश चटोपाध्याय भी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं