लाइव न्यूज़ :

चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच कर रही समिति के सदस्यों के भाजपा से संबंध: प. बंगाल सरकार

By भाषा | Updated: July 27, 2021 17:36 IST

Open in App

कोलकाता, 27 जुलाई पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सरकार ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में दाखिल हलफनामे में आरोप लगाया है कि चुनाव के बाद हुईं हिंसक घटनाओं की जांच कर रही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की समिति का राज्य सरकार के खिलाफ पक्षपाती रवैया रहा है।

सोमवार को अदालत में पेश हलफनामे में यह दावा भी किया गया है कि समिति के सदस्यों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ करीबी संबंध हैं।

एनएचआरसी समिति ने हाल में अदालत में पेश अपनी रिपोर्ट में ममता बनर्जी सरकार की आलोचना करते हुए कहा था, ''राज्य में कानून-व्यवस्था के बजाय शासक के कानून की झलक दिखाई देती है।''

समिति ने ''हत्या और बलात्कार जैसे संगीन अपराधों'' की सीबीआई जांच कराने की अनुशंसा की थी। आयोग के अध्यक्ष ने अदालत के आदेश पर इस समिति का गठन किया था।

टीएमसी सरकार द्वारा पेश हलफनामे में कहा गया है कि समिति के सदस्यों के ''भाजपा या केन्द्र सरकार के साथ करीबी संबंध हैं। समिति और कथित फील्ड टीमों का गठन पश्चिम बंगाल राज्य में सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ पूर्वाग्रह से भरा हुआ है। ''

हलफनामे में कहा गया है, ''यह स्पष्ट हो जाएगा कि समिति का गठन जानबूझकर पश्चिम बंगाल में पूरे राज्य तंत्र को निशाना बनाने के लिए किया गया है।''

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल की अध्यक्षता वाली उच्च न्यायालय की पांच-न्यायाधीशों की पीठ द्वारा बुधवार को मामले की सुनवाई की जानी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब