लाइव न्यूज़ :

Monsoon Come: थोड़ा इंतजार... 19 जून के बाद मिलने लगेगी गर्मी से राहत

By धीरज मिश्रा | Updated: June 16, 2024 17:42 IST

Monsoon Come: उत्तर भारत के कई हिस्सों में आने वाले कुछ दिनों भयंकर गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देअगले तीन दिन गर्मी से राहत नहीं 19 जून के बाद हल्की बरसात होने की उम्मीद 20 जून को दिल्ली में हल्की बारिश और पंजाब, हरियाणा में मध्यम बारिश की उम्मीद है

Monsoon Come: उत्तर भारत के कई हिस्सों में आने वाले कुछ दिनों भयंकर गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। लू की स्थिति पर जस की तसी बनी रहेगी। लेकिन, 19 जून के बाद राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि अगले 3 दिनों के बाद उत्तर भारत के कई हिस्सों में धीरे-धीरे गर्मी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 19 जून के बाद जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मौसम बदलेगा। यहां पर तेज गरज के साथ तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे चलेगी। इस दौरान हल्की से तेज बरसात होने की उम्मीद है। वहीं, अगले पांच दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-60 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि 17 जून को बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है और उसके बाद उपरोक्त क्षेत्रों में इसकी तीव्रता में कमी आएगी। रविवार और सोमवार को बहुत अधिक तापमान के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्लीउत्तर प्रदेश के लिए रेड अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। इसका मतलब है कि स्थानीय अधिकारियों को अत्यधिक गर्मी से उत्पन्न होने वाली आपदाओं और आपात स्थितियों को रोकने के लिए कार्य करना चाहिए।

दिल्ली में गर्मी रहेगी

मौसम विभाग के अनुसार, 17 जून को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में रात में गर्म मौसम रहने की संभावना है।  17 और 18 जून के दौरान दिल्ली में भी गर्मी रहेगी। हालांकि, 20 जून को दिल्ली में हल्की बारिश और पंजाब, हरियाणा में मध्यम बारिश की उम्मीद है। इसलिए, 23 जून तक गर्मी थोड़ी कम हो सकती है।

स्काईमेट वेदर के जलवायु एवं मौसम विज्ञान के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा, इसके बाद पूर्वी हवाएं इस क्षेत्र में प्रवेश कर सकती हैं और मानसून 27 जून के आसपास दिल्ली और आसपास के इलाकों में पहुंच सकता है।

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्लीहरियाणागुजरातबिहारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो