लाइव न्यूज़ :

पलामू में शातिर बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पांच लाख रुपये के इनाम की अनुशंसा

By भाषा | Updated: November 13, 2021 14:43 IST

Open in App

मेदिनीनगर, 13 नवंबर झारखंड के एक आपराधिक गिरोह के सरगना डब्ल्यू सिंह उर्फ गौतम कुमार सिंह की गिरफ्तारी में मदद करने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम दिए जाने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा गया है ।

पलामू जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि डब्ल्यू सिंह पर चालीस जघन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं जिन्हें देखते हुए उस पर पांच लाख रुपये इनाम घोषित करने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि वह हत्या के एक मामले में सजायाफ्ता है लेकिन जमानत पर जेल से बाहर आकर पुनः आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता आ रहा है ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डब्ल्यू सिंह की पुलिस को हत्या, हत्या की साजिश रचने, रंगदारी वसूलने, भूमि-भवन पर जबरदस्ती कब्जा करने, अपहरण, फिरौती मांगने जैसे संगीन अपराधों में तलाश है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग