लाइव न्यूज़ :

Budget 2024-25: मोदी सरकार के अंतरिम बजट पर आई महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा की प्रतिक्रिया

By धीरज मिश्रा | Updated: February 1, 2024 16:26 IST

Budget 2024-25: मोदी सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को सरकार का अंतरिम बजट पेश किया। निर्मला के द्वारा पेश किए गए बजट पर देशभर के लोगों की प्रतिक्रिया आई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआनंद महिंद्रा ने इस बजट को लेकर खुशी जाहिर कीबजट शांति के साथ आत्मविश्वास का संचार भी करती हैबजट में लोकलुभावन चीजों का ऐलान नहीं किया गया है

Budget 2024-25: मोदी सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को सरकार का अंतरिम बजट पेश किया। निर्मला के द्वारा पेश किए गए बजट पर देशभर के लोगों की प्रतिक्रिया आई हैं। अब इस कड़ी में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स एकाउंट पर बजट को लेकर अपनी राय रखी है। आनंद महिंद्रा ने इस बजट को लेकर खुशी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि बजट भाषण बहुत छोटा था। आमतौर पर बजट भाषण लंबा चलता रहता है। मालूम हो कि निर्मला सीतारमण ने इस साल पेश किए बजट को महज 60 मिनट में खत्म कर दिया। पहले घंटे भर से ज्यादा का समय लिया गया। चलिए आपको बताते हैं कि आनंद महिंद्रा ने क्या लिखा है

आनंद महिंद्रा ने लिखा कि आज के बजट से मैं खुश हूं। पहला, तो यही कि यह सबसे छोटे भाषणों में से एक बजट भाषण था। यह भाषण स्वागत योग्य है और यह शांति के साथ आत्मविश्वास का संचार भी करती है। साथ ही बजट में लोकलुभावन चीजों का ऐलान नहीं किया गया है जैसा कि परंपरागत रूप से चुनाव पूर्व बजट में होता रहा है अच्छा है ऐसा नहीं किया गया। मुझे उम्मीद है कि आगे भी कायम रहेगा।

उन्होंने अपने पोस्ट के शुरुआत में लिखा कि मैं कई सालों से कहता रहा हूं कि हम बजट के इर्द-गिर्द बहुत ज्यादा ड्रामा रचते हैं और नीतिगत घोषणाओं की अपेक्षाओं को अवास्तविक रूप से जरुरत से ज्यादा बढ़ा देते हैं। आनंद महिंद्रा के पोस्ट को 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिले और 200 से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया।

आनंद महिंद्रा के पोस्ट पर आए कमेंट

आनंद महिंद्रा के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया। यूजर ने लिखा कि मैं एक दिन आनंद महिंद्रा को संसद में देखना चाहूंगा। वह राष्ट्र के सच्चे राजदूत हैं।

टॅग्स :आनंद महिंद्राबजटबजट 2024निर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष