लाइव न्यूज़ :

रवि शंकर प्रसाद बोले- कोरोना वायरस एक चुनौती है, लेकिन बड़ा अवसर भी

By भाषा | Updated: May 31, 2020 05:57 IST

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस एक बड़ी चुनौती है, लेकिन इसके साथ ही यह प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक बड़ा अवसर भी उपलब्ध कराता है। भारतीय लोग इसका फायदा उठाते हुये देश को महान राष्ट्र बना सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस एक बड़ी चुनौती है, लेकिन इसके साथ ही यह प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक बड़ा अवसर भी उपलब्ध कराता है।भारतीय लोग इसका फायदा उठाते हुये देश को महान राष्ट्र बना सकते हैं। आईटी मंत्री ने इस अवसर पर एक राष्ट्रीय स्तर का कृत्रिम मेधा पोर्टल जारी किया।

नई दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस एक बड़ी चुनौती है, लेकिन इसके साथ ही यह प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक बड़ा अवसर भी उपलब्ध कराता है। भारतीय लोग इसका फायदा उठाते हुये देश को महान राष्ट्र बना सकते हैं। आईटी मंत्री ने इस अवसर पर एक राष्ट्रीय स्तर का कृत्रिम मेधा पोर्टल जारी किया। यह पोर्टल भारत में उभरती प्रौद्योगिकीयों के विकास के लिये उपलब्ध सभी संसाधनों और नये घटनाक्रमों की जानकारी उपलब्ध करायेगा।

प्रसाद ने इस अवसर पर अमेरिका के इलेक्ट्रोनिक चिप निर्माता इंटेल के साथ मिलकर ‘‘युवाओं के लिये जवाबदेह कृत्रिम मेधा’’ के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम की भी शुरुआत की। प्रसाद ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि कोविड- 19 एक बड़ी चुनौती है। यह बड़ा दर्द भी है लेकिन कोविड एक बड़ा अवसर भी है, लेकिन मुझे भारतीयों की प्रौद्योगिकीय और उद्यमशील योग्यता को लेकर लेश मात्र भी शंका नहीं है। भारतीय चाहे वह व्यक्तिगत तौर पर या फिर समूहों में हों, आगे आकर भारत को इसमें बड़ी सफलता दिलायेंगे।’’ मंत्री ने कहा कि उन्हें इस बात को लेकर बड़ी उम्मीद है कि भारत साफ्टवेयर उत्पाद का बड़ा राष्ट्र बनेगा, साथ ही वह सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी भी बनेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान प्रौद्योगिकी ने बड़ी भूमिका निभाई है।

प्रौद्योगिकी के चलते ही देश जीवंत रहा और एक दूसरे से जुड़ा रहा। उन्होंने कहा कि यह देश के लिये काफी संकटपूर्ण समय है लेकिन इस दौरान लॉकडाउन की वजह से ही कई जानें बच सकी हैं। प्रसाद ने कहा, ‘‘इन 15 देशों की कुल आबादी 142 करोड़ है। भारत की कुल जनसंख्या 137 करोड़ है। इन 15 देशों में कोरोना वायरस से कितने लोगों की मौत हुई ... विश्व स्वास्थ्य संगठन के कल शाम के आंकड़ों के मुताबिक यह संख्या 3,57,736 रही। भारत की आबादी 137 करोड़ है और कल तक यह मृतकों की संख्या 4,971 रही। यह लॉकडाउन की वजह से ही संभव हो पाया।’’ प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री राहत कोष से गरीब और जरूरतमंदों को 53,000 करोड़ रुपये आनलाइन हस्तांतरित किये गये।

टॅग्स :रविशंकर प्रसादकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतDelhi Fire Accident: बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद के आवास पर लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम

भारतबिहार चुनाव 2025: रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला, कहा- वह देश के लोकतंत्र को धोखा दे रहे हैं

भारतराहुल गांधी संविधान समझते हैं? सुप्रीम कोर्ट गए ना?, भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा- कांग्रेस नेता को वोट नहीं मिलता तो हम क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?