लाइव न्यूज़ :

पटना एयरपोर्ट पर BJP कार्यकर्ता आपस में भिड़े, रविशंकर प्रसाद और सांसद आरके सिन्हा समर्थकों के बीच चले लात-घूंसे

By एस पी सिन्हा | Updated: March 26, 2019 22:52 IST

पटना साहिब सीट से भाजपा ने रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है, जिसको लेकर आरके सिन्हा के खेमें में नाराजगी है. इस कड़ी में मंगलवार को जैसे ही रविशंकर प्रसाद पटना पहुंचे वहां उनको आरके सिन्हा के समर्थकों ने काला झंडा दिखाया।

Open in App

बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पटना साहिब से पार्टी के प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के पटना पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गये. पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात-घूंसे चले. इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और सांसद आरके सिन्हा के समर्थक आपस में भिड़ गए. दरअसल ये नाराजगी पटना साहिब सीट को लेकर है. 

पटना साहिब सीट से भाजपा ने रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है, जिसको लेकर आरके सिन्हा के खेमें में नाराजगी है. इस कड़ी में मंगलवार को जैसे ही रविशंकर प्रसाद पटना पहुंचे वहां उनको आरके सिन्हा के समर्थकों ने काला झंडा दिखाया और मामला मारपीट तक जा पहुंचा. इस दौरान काफी देर तक पटना एयरपोर्ट पर अफरातफरी मची रही. 

जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट पर मौजूद रविशंकर प्रसाद के समर्थकों ने आर के सिन्हा के समर्थकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. बता दें कि पटना साहिब से वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर शत्रुघ्न सिन्हा ने चुनाव लड़ा था. शत्रुघ्न सिन्हा के पार्टी में हाशिये पर जाने के बाद रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से प्रत्याशी बनाया गया है. इसके बाद पटना पहुंचने पर रविशंकर प्रसाद का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया. 

इसी बीच, पार्टी के राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के समर्थकों ने रविशंकर प्रसाद को काला झंडा दिखाया. पटना साहिब के पार्टी के प्रत्याशी को झंडा दिखाये जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरके सिन्हा के समर्थकों पर टूट पडे. देखते-ही-देखते दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे.  पटना एयरपोर्ट के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए, 'रविशंकर प्रसाद, वापस जाओ, वापस जाओ!' 'आरके सिन्हा जिंदाबाद, जिंदाबाद!' के नारे भी लगाये.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहाररविशंकर प्रसाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया