लाइव न्यूज़ :

आदित्यनाथ के बारे में पुराने बयान को लेकर राउत ने किया ठाकरे का बचाव

By भाषा | Updated: August 26, 2021 19:52 IST

Open in App

शिवसेना नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चप्पल पहनकर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिये योगी आदित्यनाथ के बारे में जो टिप्पणी की थी, उसपर अब विवाद खड़ा किया जा रहा है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने आरोप लगाया था कि ठाकरे ने अतीत में कहा था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को चप्पल से मारा जाना चाहिए। राणे के आरोप के बारे में पूछे जाने पर राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''टिप्पणी कुछ साल पहले की गई थी क्योंकि योगी आदित्यनाथ ने (एक समारोह में) महाराज को चप्पल पहनकर माला पहनाई थी। यह महाराष्ट्र की संस्कृति के अनुरूप नहीं है।''उन्होंने कहा, ''अगर भाजपा को लगता है कि महान शासक का अपमान करना ठीक है .... तो क्या यह ठीक है?'' राउत ने कहा, ''क्या इतने साल बीजेपी सो रही थी? क्या वे नहीं जानते कि लोगों का सम्मान कैसे किया जाता है?'' इस हफ्ते की शुरुआत में, राणे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने की बात कहकर विवाद खड़ा कर दिया था। उन्हें मंगलवार को महाराष्ट्र के रत्नागिरि से गिरफ्तार किया गया था और बाद में रायगढ़ में महाड़ स्थित अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी। उनके इस बयान को लेकर पूरे महाराष्ट्र में विरोध हुआ था। मंगलवार को मुंबई में उनके आवास के पास शिवसेना और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ भी गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष