लाइव न्यूज़ :

मारने से पहले हमारा धर्म पूछा, हिंदुओं को भी कुछ खरीदने से पहले धर्म पूछना चाहिए?, महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे कहा-अगर उन्हें हनुमान चालीसा नहीं आती तो...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2025 11:07 IST

अगर वे आपका धर्म पूछ रहे हैं और आपको मार रहे हैं, तो आपको भी कुछ खरीदने से पहले उनका धर्म पूछना चाहिए। हिंदू संगठनों को ऐसी मांग उठानी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देदुकानदार अपना धर्म नहीं बताएं या अपनी आस्था के बारे में झूठ बोलें। अगर उन्हें हनुमान चालीसा नहीं आती तो उनसे कुछ भी न खरीदें।पर्यटक स्थल पर हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए।

रत्नागिरिः महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने शुक्रवार को कहा कि हिंदुओं को दुकानदारों से कुछ भी खरीदने से पहले उनका धर्म पूछना चाहिए। राणे की यह विवादास्पद टिप्पणी पहलगाम आतंकवादी हमले की पृष्ठभूमि में आई है। रत्नागिरि जिले के दापोली शहर में एक सभा को संबोधित करते हुए राणे ने कहा, ‘‘उन्होंने मारने से पहले हमारा धर्म पूछा। इसलिए हिंदुओं को भी कुछ खरीदने से पहले उनका धर्म पूछना चाहिए। अगर वे आपका धर्म पूछ रहे हैं और आपको मार रहे हैं, तो आपको भी कुछ खरीदने से पहले उनका धर्म पूछना चाहिए। हिंदू संगठनों को ऐसी मांग उठानी चाहिए।"

भाजपा नेता ने कहा कि ऐसा भी हो सकता है कि कुछ दुकानदार अपना धर्म नहीं बताएं या अपनी आस्था के बारे में झूठ बोलें। उन्होंने भीड़ से कहा, ‘‘ जब भी आप खरीदारी के लिए जाएं, तो उनका धर्म पूछें। अगर वे कहते हैं कि वे हिंदू हैं तो उन्हें हनुमान चालीसा सुनाने के लिए कहें। अगर उन्हें हनुमान चालीसा नहीं आती तो उनसे कुछ भी न खरीदें।’’

भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आतंकवादियों ने पुरुष पर्यटकों को गोली मारने से पहले उनका नाम और धर्म पूछा था। लोगों ने यह भी बताया कि हमलावरों ने कुछ पर्यटकों से 'कलमा' पढ़ने को कहा और जो ऐसा नहीं कर पाए उन्हें गोली मार दी गई। 

टॅग्स :महाराष्ट्रपाकिस्तानजम्मू कश्मीरहिन्दू धर्ममुस्लिम लॉ बोर्ड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो