लाइव न्यूज़ :

मूडीज ने भारत की सावरेन रेटिंग को 'बीएए2' से घटाकर किया 'बीएए3', आउटलुक को स्‍टेबल से बदलकर किया निगेटिव

By सुमित राय | Updated: June 1, 2020 20:51 IST

मूडीज ने भारत की सावरेन रेटिंग को 'बीएए2' से घटाकर 'बीएए3' किया, जबकि परिदृष्य नकारात्मक बनाए रखा।

Open in App
ठळक मुद्देमूडीज ने सोमवार को भारत की सावरेन रेटिंग को 'बीएए2' से घटाकर 'बीएए3' दिया।मूडीज ने भारत के लिए अपने परिदृश्‍य को भी स्थिर से बदलकर नकारात्‍मक कर दिया है।

नई दि‍ल्‍ली। वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने सोमवार को भारत की सावरेन (राष्ट्रीय) रेटिंग को 'बीएए2' से घटाकर 'बीएए3' दिया और भारत के लिए अपने परिदृश्‍य को भी स्थिर से बदलकर नकारात्‍मक कर दिया है। मूडीज ने भारत के लिए अपने परिदृश्‍य को भी स्थिर से घटाकर नकारात्‍मक कर दिया है। इससे पहले मूडीज ने कहा था कि वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की आर्थिक वृद्धि शून्य रह सकती है।

मूडीज ने भारत सरकार की विदेशी मुद्रा और स्थानीय मुद्रा लंबी अवधि की जारीकर्ता रेटिंग को Baa2 से Baa3 तक डाउनग्रेड कर दिया। मूडीज ने भारत की स्‍थानीय-मुद्रा सीनियर असुरक्षित रेटिंग को बीएए2 से घटाकर बीएए3 और इसके शॉर्ट-टर्म लोकल-करेंसी रेटिंग को पी-2 से घटाकर पी-3 कर दिया है।

एजेंसी का कहना है कि निम्न आर्थिक वृद्धि और बिगड़ती वित्तीय स्थिति के चलते जोखिम कम करने वाली नीतियों के क्रियान्वयन में चुनौतियां खड़ी होंगी। एजेंसी ने एक वक्तव्य में कहा है, ‘‘मूडीज ने सोमवार को भारत सरकार की विदेशी मुद्रा और स्थानीय मुद्रा में अंकित दीर्घकालिक इश्यू (प्रतिभूतियों) की रेटिंग बीएए2 से घटाकर बीएए3 कर दिया है।’’ ‘बीएए3’ सबसे निचली निवेश ग्रेड वाली रेटिंग है। इसके नीचे कबाड़ वाली रेटिंग ही बचती है।

एजेंसी ने कहा, ‘‘मूडीज ने भारत की स्थानीय मुद्रा वरिष्ठ बिना गारंटी वाली रेटिंग को बीएए2 से घटाकर बीएए3 कर दिया है। इसके साथ ही अल्पकालिक स्थानीय मुद्रा रेटिंग को भी पी-2से घटाकर पी-3 पर ला दिया गया है।’’

वक्तव्य में कहा गया है कि नकारात्मक परिदृश्य में अर्थव्यवस्था और वित्तीय प्रणाली में गहरा दबाव दिखाई देता है जिसके और नीचे जाने का जोखिम है। यह स्थिति मूडीज के मौजूदा अनुमान के मुकाबले वित्तीय मजबूती को अधिक गहरा और लंबा नुकसान पहुंचा सकती है। मूडीज ने इससे पहले नवंबर 2017 में 13 साल के अंतराल के बाद भारत की सावरेन क्रेडिट रेटिंग को एक पायदान चढ़ाकर बीएए2 किया था।

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 25 मार्च से देशभर में लॉकडाउन लागू है, लेकिन सरकार ने अब धीर-धीरे प्रतिबंधों को कम कर रही है। भारत में अब तक कोरोना वायरस से 1.9 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायर से संक्रमित हो चुके हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम