लाइव न्यूज़ :

रथ यात्रा विवाद : अदालत ने भाजपा के दल के साथ बैठक की फुटेज जमा कराने को कहा

By भाषा | Updated: December 19, 2018 02:56 IST

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल सरकार को प्रस्तावित रथ यात्रा के लिए भाजपा के प्रदेश नेताओं के साथ उसकी बैठक की फुटेज सौंपने को कहा है।

Open in App

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल सरकार को प्रस्तावित रथ यात्रा के लिए भाजपा के प्रदेश नेताओं के साथ उसकी बैठक की फुटेज सौंपने को कहा है। पिछले सप्ताह प्रशासन ने यात्रा को अनुमति देने से मना कर दिया था।

भगवा पार्टी ने नयी याचिका के साथ सोमवार को उच्च न्यायालय का रूख कर यात्रा को अनुमति देने के पश्चिम बंगाल सरकार के फैसले को चुनौती दी है। 

न्यायमूर्ति तपब्रत चक्रवर्ती ने भाजपा की ओर से पेश वकील को सुनने के बाद राज्य की ओर से पेश महाधिवक्ता किशोर दत्ता को बुधवार को बैठक की वीडियो रिकार्डिंग पेश करने को कहा। अदालत की खंड पीठ ने पूर्व के आदेश में बैठक की वीडियो रिकार्डिंग कराने को कहा था।

खंड पीठ ने सात दिसंबर को पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक को भाजपा के तीन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने और 14 दिसंबर तक यात्रा पर फैसला लेने को कहा था।

भाजपा की ओर से पेश वकील एस के कपूर ने मंगलवार को कहा कि रथ यात्रा पूरी तरह राजनीतिक होगी । इसमें राज्य में लोकतंत्र की कमी और लोगों की अन्य समस्याओं का जिक्र होगा।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष