लाइव न्यूज़ :

रुपये के ऐतिहासिक गिरावट पर राहुल गांधी ने PM पर साधा निशाना, कहा-मोदी को अविश्वास का झटका

By भाषा | Updated: August 14, 2018 16:38 IST

भारतीय रुपया मंगलवार को अब तक के सबसे निचले स्‍तर पहुंच गया। भारी गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर मुकाबले रुपये की कीमत 70 रुपये के पार पहुंच गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 14 अगस्त: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत अब तक सबसे निचले स्तर पर चले जाने को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक गिरावट के साथ रुपये ने 'सुप्रीम लीडर' को अविश्वास का झटका दिया है।

गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'भारतीय रुपये ने सुप्रीम लीडर को ऐतिहासिक गिरावट के साथ 'वोट ऑफ नो कांफिडेंस’ दिया है। सर्वोच्च नेता का अर्थव्यवस्था पर महाज्ञान इस वीडियो में सुनिए। इसमें वह रुपये के लगातार अवमूल्यन के कारण समझा रहे हैं।'उन्होंने मोदी का जो वीडियो शेयर किया है वह उस वक्त का है जब पीएम मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

इससे पहले कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, '70 वर्ष में पहली बार 70 के पार गया रुपया। 70 वर्ष का नित नया राग अलापने वाले मोदी जी ने, 70 साल में जो नहीं हुआ, वो कर दिखाया।' उन्होंने काव्यात्मक अंदाज में तंज कसते हुए कहा, 'लुढ़कती अर्थव्यवस्था, लुटता ईमान, गिरता रुपया, बोलिये मोदी जी, अब कौन गिरा रहा है, देश का मान? ' 

गौरतलब है कि भारतीय रुपया मंगलवार को अब तक के सबसे निचले स्‍तर पहुंच गया। भारी गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर मुकाबले रुपये की कीमत 70 रुपये के पार पहुंच गई है।

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब