लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय जनता दलः लालू प्रसाद ने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को किया खारिज, कहा- तेजस्वी नहीं राजद प्रमुख हम ही रहेंगे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी 10 फरवरी को

By एस पी सिन्हा | Updated: February 8, 2022 22:18 IST

राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी 10 फरवरी को निर्धारित है, जिसमें मैं भाग लूंगा। 15 तारीख को मैं रांची जाऊंगा, सीबीआई अदालत के सामने पेश होकर वापस लौटूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देचारा घोटाले से जुड़े मामलों में दोषी करार दिए गए हैं।15 फरवरी को डोरंडा कोषागार मामले में अपना फैसला सुनाएगी।बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को फिर से जेल हो सकती है।

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को मंगलवार को खारिज किया और कहा कि वह पार्टी के प्रमुख बने रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया कि 25 साल पहले उन्होंने जिस पार्टी की स्थापना की थी, उस पर अपनी पकड़ ढीली करने की उनकी कोई योजना नहीं है।

उनके कमजोर स्वास्थ्य, बुढ़ापे और कानूनी मुद्दों को लेकर नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें लगाई जा रही थीं। दो महीने से अधिक समय बाद यहां अपने घरेलू मैदान पर पहुंचे प्रसाद ने दिल्ली से उड़ान में सवार होने से पहले अपने विचार साझा किए।

मीडिया के एक वर्ग में उन खबरों के बारे में पटना में पूछे जाने पर कि वह पार्टी के शीर्ष पद को छोटे बेटे और उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव को बना सकते हैं, उन्होंने कहा, ‘‘ये सब अटकलें गलत है।’’ अपने यात्रा कार्यक्रम का विवरण साझा करते हुए, राजद प्रमुख ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी 10 फरवरी को निर्धारित है, जिसमें मैं भाग लूंगा। 15 तारीख को मैं रांची जाऊंगा, सीबीआई अदालत के सामने पेश होकर वापस लौटूंगा।’’ प्रसाद चारा घोटाले से जुड़े मामलों में दोषी करार दिए गए हैं।

रांची की सीबीआई अदालत 15 फरवरी को डोरंडा कोषागार मामले में अपना फैसला सुनाएगी। अगर उन्हें दोषी ठहराया जाता है, तो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को फिर से जेल हो सकती है। उन्हें एक साल से भी कम समय पहले जमानत पर रिहा किया गया था।

राजद प्रमुख ने राज्य के लिए विशेष दर्जे जैसे मुद्दों पर बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के भीतर चल रही अंदरूनी कलह पर प्रकाश डालने की कोशिश की, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि यह मांग पहली बार तब उठाई गई थी जब उनकी पार्टी सत्ता में थी।

प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजद छोड़ने और 2017 में राजग में वापसी के अप्रत्यक्ष संदर्भ में कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि नीतीश को सत्ता के लिए किसी के साथ गठबंधन करने में कोई दिक्कत नहीं है।’’ पटना पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। हालांकि, प्रसाद ने हवाई अड्डे पर घंटों इंतजार कर रहे स्थानीय पत्रकारों से कोई बात नहीं की। 

टॅग्स :आरजेडीलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवपटनाबिहारराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos