लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के अस्पताल में डेंगू के बाद म्यूकरमाइकोसिस का दुर्लभ मामला सामने आया :चिकित्सक

By भाषा | Updated: November 13, 2021 17:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर दिल्ली के एक बड़े निजी अस्पताल में डेंगू से स्वस्थ हुए 49 वर्षीय रोगी में म्यूकरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस का दुर्लभ मामला सामने आया है। डॉक्टरों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राजधानी में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी के बीच दक्षिण दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में यह मामला सामने आया है।

डेंगू पर नगर निगम की सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार इस मौसम में दिल्ली में छह नवंबर तक डेंगू से मौत के नौ मामले सामने आये हैं और 2,708 लोग डेंगू से ग्रस्त हो चुके हैं। यह इस अवधि में 2017 के बाद से डेंगू के सर्वाधिक मामले हैं।

नवंबर के पहले सप्ताह में डेंगू के 1,170 से अधिक मामले रहे थे।

अपोलो अस्पताल ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा, ‘‘अस्पताल में डॉक्टरों के एक दल के सामने 49 वर्षीय एक पुरुष में डेंगू के बाद म्यूकरमाइकोसिस का दुर्लभ मामला सामने आया है।’’

रोगी डेंगू से स्वस्थ होने के 15 दिन बाद एक आंख की रोशनी अचानक से चले जाने की शिकायत लेकर अस्पताल आया था।

इससे पहले कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान देशभर में कोरोना वायरस से स्वस्थ हुए अनेक रोगियों में ‘ब्लैक फंगस’ के मामले सामने आये थे।

अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि डेंगू के बाद म्यूकरमाइकोसिस नया मामला है और हाल में इस बीमारी से ग्रस्त हुए लोगों को अपनी सेहत पर लगातार नजर रखनी चाहिए।

इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में ईएनटी के विशेषज्ञ डॉ सुरेश सिंह नरूका ने कहा, ‘‘जब रोगी अस्पताल आया तो ब्लैक फंगस का दुर्लभ मामले का पता चला जिसमें डेंगू के बुखार के बाद उनकी एक आंख की रोशनी अचानक से चली गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत अधिक खबरें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?