लाइव न्यूज़ :

देहरादून में नशा मुक्ति केंद्र में महिलाओं के साथ दुष्कर्म

By भाषा | Updated: August 9, 2021 14:41 IST

Open in App

देहरादून, नौ अगस्त देहरादून के एक निजी नशामुक्ति केंद्र में भर्ती महिलाओं के साथ वहां के प्रबंधक द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने और दुष्कर्म करने तथा विरोध करने पर उनके साथ अमानवीय व्यवहार करने का मामला सामने आया है।

क्लेमेंटाउन थाने के अध्यक्ष डीएस रौतेला ने सोमवार को बताया कि मामले में 'वॉक एंड विन' नशा मुक्ति केंद्र की निदेशक विभा सिंह को गिरफ्तार किया गया है और अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है । उन्होंने बताया कि आरोपी प्रबंधक विद्यादत्त रतूडी अभी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

मामला तब सामने आया जब शुक्रवार को चार महिलाएं निदेशक को कमरे में बंद करके केंद्र से भाग निकलीं और पुलिस को उन्होंने आपबीती सुनाई।

महिलाओं ने अपनी शिकायत में कहा कि नशा मुक्ति केंद्र का प्रबंधक महिलाओं को नशीला पदार्थ देने के बाद उनके साथ दुष्कर्म करता था और निदेशक उसके साथ मिली हुई थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विरोध करने पर सजा के तौर पर महिलाओं को छडी से पीटा जाता था या घंटों टूटी ईंटों या नुकीले स्टूलों पर बैठने को मजबूर किया जाता था ।

उन्होंने बताया कि तीन महिलाओं ने अपने साथ यौन उत्पीड़न और एक ने दुष्कर्म की शिकायत की है । उन्होंने बताया कि उसकी चिकित्सकीय रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम