लाइव न्यूज़ :

बांदा में बलात्कार के दोषियों को 10-10 साल की कैद

By भाषा | Updated: March 9, 2021 11:13 IST

Open in App

बांदा (उप्र), नौ मार्च बांदा जिले की एक पॉक्सो अदालत ने तीन नाबालिग लड़कियों से बलात्कार के अलग-अलग मामलों में दोषी पाए गए तीन व्यक्तियों को 10-10 साल कैद की सजा सुनाई है और दोषियों पर जुर्माना भी लगाया है।

पहली घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ मई 2016 को हुई थी। घटना के वक्त 13 वर्षीय किशोरी अपने दरवाजे पर बैठी थी, तभी पड़ोसी मुन्ना यादव उसे जबरन अपने घर ले गया और उसे बंधक बनाकर चार दिन तक उससे बलात्कार किया। चंगुल से छूटने के बाद किशोरी अपने घर पहुंची, तब उसकी मां ने मामला दर्ज करवाया था।

सहायक शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) कमल सिंह गौतम ने मंगलवार को बताया, ‘‘अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (पॉक्सो-4) के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा ने सोमवार को दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी मुन्ना यादव को किशोरी को बंधक बनाकर बलात्कार करने का दोषी पाया और उसे 10 साल कैद की सजा सुनाई तथा उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।’’

गौतम ने इसी अदालत के अन्य फैसले के बारे में बताया कि दूसरी घटना कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 सितंबर 2017 को हुई थी, जहां खेत में काम करने गई 11 वर्षीय किशोरी से पड़ोसी कल्लू केवट ने दुष्कर्म किया था। किशोरी की मां ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया, ‘‘अदालत ने किशोरी से बलात्कार करने के दोषी कल्लू केवट को 10 साल कैद की सजा सुनाई और उस पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया।’’

अदालत ने बबेरू कोतवाली क्षेत्र में हुए बलात्कार के मामले में भी फैसला सुनाया। घटना चार दिसंबर 2018 की है। घटना वाले दिन चित्रकूट का रहने वाला महरूप 11 वर्षीय पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ कर्वी ले गया था और दूसरे दिन खेत में ले जाकर उससे बलात्कार किया। पीड़िता जिस किराये के मकान में अपनी मां के साथ रहती थी महरूप उसी मकान में रह रही अपनी बेटी से मिलने के लिए आया था।

पॉक्सो अदालत के सहायक शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) शिवपूजन सिंह पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा ने पॉक्सो अधिनियम के तहत बच्ची से बलात्कार करने का दोषी पाए जाने पर महरूप को सोमवार को 10 साल कैद की सजा सुनाई और 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?