लाइव न्यूज़ :

किसी आदेश को लिखवाने में 10 सेकेंड का समय लगेगा, लेकिन व्यक्ति को अपनी आजादी खोनी पड़ेगी और एक सप्ताह और जेल में रहना होगा, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, जानें

By भाषा | Updated: December 6, 2022 20:16 IST

सुप्रीम कोर्टः पीठ ने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय के लिए इस स्तर पर निचली अदालत के आदेश पर रोक लगाना उचित नहीं होगा। आप उच्च न्यायालय का रुख कीजिए।’’

Open in App
ठळक मुद्दे निचली अदालत के आदेश पर रोक लगाने की कथित बलात्कार पीड़िता की अपील को खारिज कर दिया।याचिका को सात दिसंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करके कुछ गलत नहीं किया है।निचली अदालत के आदेश को चुनौती दे सकती है।

नई दिल्लीः उच्चतम न्यायालय ने दुष्कर्म के एक आरोपी की जमानत याचिका की सुनवाई पर रोक लगाने की पीड़िता की अर्जी को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि किसी आदेश को लिखवाने में 10 सेकेंड का समय लगेगा, लेकिन इससे एक व्यक्ति को अपनी आजादी खोनी पड़ेगी और एक सप्ताह और जेल में रहना होगा।

न्यायालय ने दुष्कर्म के एक आरोपी की जमानत अर्जी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने के निचली अदालत के आदेश पर रोक लगाने की कथित बलात्कार पीड़िता की अपील को खारिज कर दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि सभी को स्वतंत्रता पर गर्व होना चाहिए और निचली अदालत ने जमानत याचिका को सात दिसंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करके कुछ गलत नहीं किया है।

प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिंहा की पीठ ने कहा, ‘‘आखिर उन्होंने (अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश, पणजी) ने क्या गलत किया है। उन्होंने केवल इतना कहा है कि वह आरोपी की जमानत अर्जी पर कल सुनवाई करेंगे।

एक तरफ हम कहते हैं कि निचली अदालतें जमानत नहीं देतीं और यहां ऐसा मामला है कि उन्होंने केवल इतना कहा है कि वह कल मामले को देखेंगे।’’ पीठ ने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय के लिए इस स्तर पर निचली अदालत के आदेश पर रोक लगाना उचित नहीं होगा।

आप उच्च न्यायालय का रुख कीजिए।’’ उसने कहा कि महिला बुधवार को ही गोवा में बंबई उच्च न्यायालय की पीठ में जा सकती है और निचली अदालत के आदेश को चुनौती दे सकती है। पीठ ने कहा, ‘‘हमें कोई आदेश लिखाने में 10 सेकेंड लगेंगे लेकिन व्यक्ति को अपनी आजादी खोनी पड़ेगी और एक और सप्ताह जेल में रहना होगा।’’ 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टबॉम्बे हाई कोर्टमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील