जानिए, रणवीर सिंह का पाकिस्तान कनेक्‍शन, इसीलिए करनी पड़ी दोबारा शादी?

By जनार्दन पाण्डेय | Published: November 15, 2018 04:51 PM2018-11-15T16:51:25+5:302018-11-15T16:51:25+5:30

रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है। उनके पिता  जगजीत सिंह भवनानी आज मुंबई में रीयल स्टेट कारोबार के जाने-पहचाने नाम हैं। 

Ranveer Singh pakistan connection why deepveer wedding happens twice | जानिए, रणवीर सिंह का पाकिस्तान कनेक्‍शन, इसीलिए करनी पड़ी दोबारा शादी?

फाइल फोटो

बॉलीवुड के नामचीन अभिनेता रणवीर सिंह ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक काम कर चुकीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से बृहस्पतिवार को दोबारा शादी कर ली। दोनों बुधवार को ही परिणय सूत्र में बंध गए थे। लेकिन दोनों ने एक दिन बाद फिर से शादी की।

इसकी वजह है दोनों परिवारों की मान्यता। दीपिका पादुकोण दक्षिण भारतीय हैं। इसलिए पहले बुधवार को दक्षिण भारतीय रीति रिवाज से शादी कराई गई। लेकिन रणवीर सिंह का परिवार सिंध (पंजाब), पाकिस्तान से ताल्लुक रखता है।

रणवीर सिंह के परिवार के लोग भारत-पाकिस्तान के विभाजन के वक्त मुंबई आया था। इससे पहले उनका परिवार पाकिस्तान लाहौर में रहता था। इसलिए रणवीर ‌सिंह की शादी बृहस्पतिवार को सिंधी रीति रिवाज से करानी पड़ी।

रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है। उनके पिता विभाजन के बाद भारत आए और उन्होंने रीयल स्टेट का कारोबार जमाया। आज उनके पिता जगजीत सिंह भवनानी रीयल स्टेट के बड़े नाम हैं। लेकिन उनकी मां अंजू भवनानी  आज भी केवल घर संभालती हैं। वह ना तो किसी तरह के बिजनेस में शामिल होती हैं, ना फिल्मी दुनिया से उनका कोई ज्यादा नाता रहता है।

लेकिन ऐसा बताते हैं रणवीर घर में अपने सबसे ज्यादा करीब अपनी बहन रीतिका भवनानी के हैं। रक्षा बंधन आदि के समय की रणवीर की तस्वीरों आदि से इसका सबूत मिलता है।

अब रणवीर के परिवार में एक नया सदस्य जुड़ गया है। रणवीर के परिवार के लोगों ने रणवीर की पसंद को अपना लिया है। इससे उनके परिवार में काफी खुशी है। लेकिन यहां एक सवाल उठता है कि क्या रणवीर की शादी पर पाकिस्तान में लड्डू बंटेंगे होंगे?

क्योंकि अभी भी रणवीर सिंह के परिवार के जान-पहचान के कुछ लोग पाकिस्तान में हैं। हालांकि अभी ऐसी कोई खबर नहीं आई है।

Web Title: Ranveer Singh pakistan connection why deepveer wedding happens twice

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे