लाइव न्यूज़ :

सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर रंजीत सिन्हा का दिल्ली में निधन, शुक्रवार तड़के ली अंतिम सांस

By विनीत कुमार | Updated: April 16, 2021 10:57 IST

सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर रंजीत सिन्हा का निधन हो गया है। उन्हें कोरोना संक्रमण भी हो गया था। उनकी कोविड रिपोर्ट कल ही आई थी।

Open in App
ठळक मुद्देरंजीत सिन्हा का निधन, 68 साल की उम्र में दिल्ली में अपने आवास पर ली अंतिम सांसरंजीत सिन्हा बिहार कैडर के 1974 के आईपीएस अफसर थे, दो साल रहे सीबीआई डायरेक्टर पद पररंजीत सिन्हा की कोविड रिपोर्ट भी गुरुवार को पॉजिटिव आई थी

सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर रंजीत सिन्हा का निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार तड़के करीब 4.30 बजे अंतिम सांस ली। वे 68 साल के थे। वे 1974 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। दिसंबर 2012 से दिसंबर 2014 तक वे सीबीआई के डायरेक्टर पद पर रहे।

न्यूज एएनआई के अनुसार रंजीत सिन्हा कोरोना संक्रमित भी हो गए थे। उनकी कोविड जांच की रिपोर्ट कल ही आई थी और ये बात पता चली कि वे संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।

बिहार कैडर के 1974 बैच के अधिकारी सिन्हा ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) और रेलवे सुरक्षा बल का नेतृत्व किया था। 2012 में सीबीआई प्रमुख बनने से पहले उन्होंने पटना एवं दिल्ली में सीबीआई में वरिष्ठ पदों पर जिम्मेदारियां भी निभाई थी।

रंजीत सिन्हा का विवादों से भी नाता रहा था। सीबीआई ने ही उनके खिलाफ 2017 में भ्रष्टाचार के एक मामले में केस भी दर्ज किया था। उनपर आरोप था कि उन्होंने सीबीआई डायरेक्टर के पद पर रहते हुए कोयला आवंटन घोटाले की जांच को प्रभावित करने की कोशिश की थी।

इस आरोप पर जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को आदेश दिया था। इस आदेश के तीन महीने बाद सीबीआई ने सिन्हा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। दरअसल, सीबीआई निदेशक रहते हुए उन्होंने अपने आवास पर कोयला आवंटन के कुछ आरोपियों से मुलाकात की थी, जिस पर विवाद पैदा हो गया था। 

रंजीत सिन्हा के सीबीआई में बतौर डायरेक्टर कार्यकाल के दौरान ही सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को 'पिंजड़े में बंद तोते' वाली टिप्पणी भी की थी। 

टॅग्स :सीबीआईकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब