लाइव न्यूज़ :

रणदीप सुरजेवाला बोले- पाकिस्तान ने राहुल गांधी का नाम गलत तरीके से खींचा, कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 28, 2019 10:10 IST

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हमें कुछ मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि यूनाइटेड नेशन्स में पाकिस्तान सरकार ने जम्मू कश्मीर मसले पर एक याचिका दाखिल की है, जिसमें पाकिस्तान ने अपने झूठ का पिटारा फैलाने के लिए गलत तरीके से राहुल गांधी का नाम घसीट लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कश्मीर मुद्दे पर एकजुटता दिखाते हुए पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। राहुल गांधी ने भी कहा था कि पाकिस्तान कश्मीर मसले पर दखल ना दे। ये भारत का आंतरिक मामला है।

कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कश्मीर मुद्दे पर एकजुटता दिखाते हुए पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीव सुरजेवाला ने कहा है कि जम्मू, कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा है। पाकिस्तान अपना झूठ फैलाने के लिए राहुल गांधी का नाम गलत तरीके से खींच रहा है। इससे पहले राहुल गांधी ने भी कहा था कि पाकिस्तान कश्मीर मसले पर दखल ना दे। ये भारत का आंतरिक मामला है।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'हमें कुछ मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि यूनाइटेड नेशन्स में पाकिस्तान सरकार ने जम्मू कश्मीर मसले पर एक याचिका दाखिल की है, जिसमें पाकिस्तान ने अपने झूठ का पिटारा फैलाने के लिए गलत तरीके से राहुल गांधी का नाम घसीट लिया है।'

सुरजेवाला ने कहा, 'जम्मू, कश्मीर और लद्दाख पर दुनिया को कोई संशय नहीं होना चाहिए। ये भारत का अभिन्न हिस्सा थे, हैं और हमेशा रहेंगे। पाकिस्तान के झूठ इस सच्चाई को बदल नहीं सकते।'

इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट किया था कि मैं सरकार से कई मुद्दों पर असहमत हो सकता हूं। लेकिन एक बात साफ तौर पर बताना चाहता हूं। कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है। पाकिस्तान या किसी अन्य देश की दखलंदाजी की जगह नहीं हैं।

एक अन्य ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा, 'जम्मू सख्मीर में हिंसा इसलिए है क्योंकि वहां पाकिस्तान भड़काता है जिसे दुनिया में आतंकवाद समर्थक देश के रूप में जाना जाता है।'

इससे पहले कश्मीर दौरे से लौटाए जाने के बाद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि वहां उन्हें उस बर्बरता का अहसास हुआ जिसको कश्मीरी झेल रहे हैं। राहुल की इस बयान की चर्चा पाकिस्तान में हुई थी। पाकिस्तान के मत्री ने भी राहुल गांधी को श्रीनगर जाने की इजाजत ना मिलने का मुद्दा उठाया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीररणदीप सुरजेवालाराहुल गांधीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस