रांची: जहरीली शराब पीने से CM आवास के एक कर्मचारी समेत पांच की मौत

By एस पी सिन्हा | Published: October 1, 2018 03:59 AM2018-10-01T03:59:01+5:302018-10-01T04:09:55+5:30

झारखंड की राजधानी रांची के हातमा बस्ती में जहरीली शराब पीने से मुख्यमंत्री आवास के एक कर्मचारी समेत पांच लोगों की मौत से राजधानी रांची में हडकंप मच गया है।

Ranchi: employee of CM house with Five people died after drinking poisonous liquor | रांची: जहरीली शराब पीने से CM आवास के एक कर्मचारी समेत पांच की मौत

रांची: जहरीली शराब पीने से CM आवास के एक कर्मचारी समेत पांच की मौत

रांची,30 सितंबर: झारखंड की राजधानी रांची के हातमा बस्ती में जहरीली शराब पीने से मुख्यमंत्री आवास के एक कर्मचारी समेत पांच लोगों की मौत से राजधानी रांची में हडकंप मच गया है। जबकि कई अन्‍य की हालत गंभीर है। हलांकि, घटना के बाद जिला प्रशासन भी मामले की लीपापोती करता नजर आया। 

बताया जाता है कि एक ही बस्ती के 5 लोगों की मौत के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने गम्भीर रूप से बीमार लोगों को जल्द से जल्द अस्पताल भेजा। गांववाले शवों का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। पुलिस ने दाह संस्कार से रोका और कहा पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने शनिवार शाम को शराब का सेवन किया था।

शराब पीके के बाद लोगों की हालत बिगडती चली गई। फिलहाल शवों का पोस्‍टमॉर्टम किया जा रहा है। वहीं इस बात की जांच भी की जा रही है कि इनकी मौत जहरीली शराब के कारण ही हुई और इन लोगों तक जहरीली शराब कैसे पहुंची। वहीं, इस मामले में एक महिला समेत तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि फूलमनी सहित तीन लोगों की स्थिति गंभीर है। लोगों ने बताया कि कुछ लोगों ने अचानक तबीयत खराब होने की बात कही। उन्हें खून की उल्टी हुई।

कुछ ही देर में एक के बाद एक पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान विजय मिर्धा, पिंटू ठाकुर, पारस ठाकुर, बिल्लू मिर्धा और अशोक मिर्धा के रूप में हुई है। पारस ठाकुर कांके रोड में सैलून चलाता था। उल्लेखनेय है कि पिछले वर्ष रांची में जहरीली शराब पीने से 18 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद नामकुम का कुख्यात शराब कारोबारी प्रह्लाद सिंघानिया सहित कई शराब माफिया पुलिस के पकड में आ गये थे। इसके बाद काफी दिनों तक जहरीली शराब का धंधा बंद था। लेकिन एकबार फिर से जहरीली शराब ने कहर बरपा दिया है।
 

Web Title: Ranchi: employee of CM house with Five people died after drinking poisonous liquor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे